
PM Modi on Sri Lanka Visit: मोदी-मोदी के नारे और अगवानी में 5 मंत्री, अब गार्ड ऑफ ऑनर... 6 साल बाद श्रीलंका दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री का ग्रैंड वेलकम
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका दौरे पर हैं. पीएम का कोलंबो में शानदार स्वागत हुआ है. आज राष्ट्रपति दिसानायके के साथ द्विपक्षीय वार्ता होगी और भारत-श्रीलंका के रिश्तों को और मजबूती मिलेगी. रक्षा समझौते पर भी मुहर लगेगी. पीएम मोदी थाईलैंड के बाद श्रीलंका पहुंचे हैं.
थाईलैंड के बाद प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) तीन दिन के श्रीलंका दौरे (Sri Lanka Visit) पर पहुंच गए हैं. कोलंबो में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत हुआ है. शुक्रवार शाम श्रीलंका सरकार के 5 मंत्री अगवानी के लिए पहुंचे. एयरपोर्ट पर भारी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग भी मौजूद रहे और मोदी-मोदी के नारे लगाए. पीएम मोदी का आज श्रीलंका में औपचौरिक स्वागत किया जाएगा और गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा.
पीएम मोदी की 2019 के बाद यह पहली श्रीलंका यात्रा है. 2015 के बाद से यह श्रीलंका की उनकी चौथी यात्रा है. कोलंबो में आज भारत-श्रीलंका में बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी. राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ पीएम मोदी की मुलाकात होगी. पहली बार रक्षा सौदे पर मुहर लगेगी. समुद्र में चीन के प्रभाव पर लगाम लगाने के लिहाज से ये डिफेंस डील काफी अहम होगी.
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी को कोलंबो के इंडिपेंडेंस स्क्वायर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा, जिसके बाद राष्ट्रपति सचिवालय में राष्ट्रपति दिसानायके के साथ औपचारिक वार्ता होगी.
विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश सचिव विक्रम मिस्री इंडिपेंडेंस स्क्वायर पहुंच गए हैं. यहां श्रीलंकाई मीडिया मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नलिंदा जयतिसा और विदेश मंत्री विजेता हेराथ भी मौजूद हैं.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पीएम मोदी और राष्ट्रपति दिसानायके के बीच बातचीत में भारत और श्रीलंका के बीच रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा और डिजिटलीकरण के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने समेत लगभग 10 महत्वपूर्ण मसलों पर चर्चा होगी. मोदी शुक्रवार शाम श्रीलंका की राजधानी कोलंबो पहुंचे थे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. विदेश मंत्री विजिता हेराथ, स्वास्थ्य मंत्री नलिंदा जयतिसा और मत्स्य पालन मंत्री रामलिंगम चंद्रशेखर समेत पांच शीर्ष श्रीलंकाई मंत्रियों ने भंडारनायके एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री की अगवानी की.
मोदी ने 'एक्स' पर लिखा, कोलंबो पहुंच गया हूं. एयरपोर्ट पर मेरा स्वागत करने वाले मंत्रियों और गणमान्य व्यक्तियों का आभारी हूं. श्रीलंका में होने वाले कार्यक्रमों का बेसब्री से इंतजार है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










