
PM Modi-Joe Biden Meet: जंग के बीच मोदी-बाइडेन की मुलाकात, देखें किन मुद्दों पर होगी बात
AajTak
रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज 47वां दिन है. रूस हमले और तेज करने की कोशिश में है. सैटेलाइट तस्वीरों में डिनिप्रो के पास रूसी फौज का करीब 13 किलोमीटर लंबा काफिला नज़र आ रहा है. इसके बीच आज एक अहम मुलाकात का दिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ वर्चुअल मुलाकात करेंगे. मुलाकात रात साढे आठ बजे होगी. रूस-यूक्रेन जंग का असर भी मुलाकात के एजेंडे में है. मुलाकात में बाइडेन और मोदी के बीच विभिन्न मुद्दों पर सहयोग को लेकर चर्चा होगी. इनमें कोविड-19 महामारी, जलवायु परिवर्तन से लड़ाई, वैश्विक अर्थव्यवस्था की मजबूती, रूस यूक्रेन जंग के असर और हिंद-प्रशांत क्षेत्र को आजाद और मुक्त रखने पर चर्च़ा होगी. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










