PM Modi in SCO Summit: उज्बेकिस्तान में भारत की जय-जयकार, समरकंद पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
AajTak
उज्बेकिस्तान के समरकंद में 15 सितंबर से दो दिवसीय शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का आगाज हो चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी SCO की बैठक में हिस्सा लेने के लिए समरकंद पहुंच चुके हैं. सब जानते हैं कि SCO में चीन का दबदबा है लेकिन भारत इस अहम संगठन को चीन के भरोसे नहीं छोड़ना चाहता इसलिए प्रधानमंत्री मोदी एक मिशन के तहत वहां पहुंचे हैं. LAC पर चीन ने PP-15 से अपने सैनिक पीछे हटा लिए हों फिर भी चीन के राष्ट्रपति से प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात पर सस्पेंस बरकरार है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












