
PM Modi Birthday: दिल्ली का रेस्टोरेंट PM मोदी के बर्थडे पर लॉन्च कर रहा '56 इंच थाली'
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को 72 साल के होने जा रहे हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित ARDOR 2.1 रेस्टोरेंट ने एक विशेष थाली तैयार की है. इस थाली का नाम 56 इंच मोदी जी थाली रखा गया है. इसमें 56 तरह के विशेष व्यंजन होंगे. थाली में कस्टमर अपनी पसंद से शाकाहारी और मांसाहारी भोजन चुन सकेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 72वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं. इस मौके पर दिल्ली के एक रेस्टोरेंट ने प्रधानमंत्री मोदी को समर्पित 56 इंच की एक विशेष थाली तैयार की है. कनॉट प्लेस स्थित ARDOR 2.1 रेस्टोरेंट ने इस किंग साइज थाली को तैयार किया है, जिसमें 56 विशेष व्यंजन होंगे. इस थाली में कस्टमर अपनी पसंद से शाकाहारी और मांसाहारी भोजन को चुन सकेंगे.
56 इंच मोदी जी थाली
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली का ARDOR 2.1 रेस्टोरेंट प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर 56 इंच की विशेष थाली को लॉन्च करने का यूनिक आइडिया लेकर आया. इस रेस्टोरेंट के मालिक सुमित कालरा का कहना है, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का बहुत सम्मान करता हूं इसलिए हमने इस ग्रैंड थाली को तैयार करने का सोचा, जिसका नाम हमने '56 इंच मोदी जी' थाली रखा है. हम उन्हें यह थाली गिफ्ट करना चाहते हैं. हम चाहते हैं कि वह यहां आएं और इस थाली का लुत्फ उठाएं. लेकिन सुरक्षा कारणों से हम ऐसा नहीं कर सकते. इसलिए यह थाली उनके सभी प्रशंसकों के लिए है, जो उन्हें प्यार करते हैं.
कस्टमर्स के पास 8.5 लाख रुपये जीतने का भी मौका
इस विशेष थाली के जरिए रेस्टोरेंट आने वाले कस्टमर इनाम भी जीत सकते हैं. इस बारे में कालरा बताते हैं, हमने इस थाली के साथ कुछ विशेष इनाम भी रखने का फैसला किया है. अगर कपल में से कोई भी शख्स 40 मिनट के भीतर इस थाली को खत्म कर देता है तो हम उसे साढ़े आठ लाख रुपये इनाम में देंगे.
उन्होंने कहा कि 17 से 26 सितंबर के बीच रेस्टोरेंट आकर इस थाली का लुत्फ उठाने वाले लकी विनर या कपल को केदारनाथ की यात्रा करने का मौका मिलेगा क्योंकि केदारनाथ प्रधानमंत्री मोदी के पसंदीदा स्थलों में से एक है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.








