
PM Modi के Kashi दौरे से पहले मस्जिद को गेरुआ रंग में पोता, दोबारा से सफेद किया
AajTak
जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज होता जा रहा है, मगर यूपी के चुनाव में मंदिर मस्जिद वाली पॉलिटिक्स भी अपने परवान पर है, 13 दिसंबर को पीएम मोदी काशी में बाबा विश्वनाथ कॉरीडोर का उद्घाटन करेंगे, तब भव्य आयोजन होगा, मगर उसके पहले वाराणसी में एक मस्जिद को लेकर विवाद हो गया, मस्जिद को गेरुआ और हल्के गुलाबी रंग में पोत दिया गया, विवाद बढ़ा तो मंदिर का रंग दोबारा से सफेद किया गया. अब सब वाराणसी में खुश हैं. मगर यूपी के मंत्री महोदय नहीं खुश हैं. वो कह रहे हैं काशी छोड़ो मथुरा की बात करो, मथुरा में बनी मस्जिद शूल बनकर चुभ रही है, देखें ये वीडियो.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










