
PM Kisan Yojana: लाभार्थी सूची में है नाम फिर भी खाते में क्यों नहीं आएगी 14वीं किस्त?
AajTak
आप पीएम किसान योजना के पोर्टल पर जाकर बेनेफिशियरी लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं. यहां आपको ध्यान देना है कि आपके द्वारा भरे गए आवेदन फॉर्म में कोई गलती न हो. किसी भी तरह की गलती पाए जाने पर आप 14वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 13 किस्तें ट्रांसफर की जा चुकी है. 14वीं किस्त 28 जुलाई को जारी कर दी जाएगी. राजस्थान के नागौर में एक कार्यक्रम के दौरान 8.5 करोड़ किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा डीबीटी माध्यम से ट्रांसफर करेंगे.
अगर नहीं कराई ई-केवाईसी तो तुरंत करें ये काम
अगर आप पीएम किसान की 14वीं किस्त पाना चाहते हैं, तो आपकी ई-केवाईसी पूरी होनी चाहिए. आपने अभी तक भी केवाईसी नहीं करवाई है, तो जल्द ही करा लें. किसान अपने पास के सीएससी सेंटर में जाकर या पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं.
ऐसे लोगों के खाते में नहीं भेजी जाएगी 14वीं किस्त
आप पीएम किसान योजना के पोर्टल पर जाकर बेनेफिशियरी लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं. यहां आपको ध्यान देना है कि आपके द्वारा भरे गए आवेदन फॉर्म में कोई गलती न हो. अगर आपने आवेदन करते वक्त रजिस्ट्रेशन फॉर्म में किसी भी तरह की गलती की है तो तुरंत सही कर लें. इसके बाद ही आपके खाते में 14वीं किस्त आएगी. अगर आपके रजिस्ट्रेशन फार्म में गलतियां फिर लिस्ट में नाम होने के बाद भी खाते में 2 हजार रुपये नहीं आएंगे.
किसान यहां करें संपर्क

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








