
PM Kisan Yojana: खाते में नहीं पहुंचे पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त के 2000 रुपये तो क्या करें? जान लीजिए
AajTak
pmkisan.gov.in: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार ने 20वीं किस्त जारी कर दी है. देश के करीब 9.7 करोड़ किसानों के खाते में 2 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए हैं. यदि लाभार्थी लिस्ट में नाम होने के बाद भी खाते में पीएम किसान योजना के पैसे नहीं पहुंचे हैं तो जान लीजिए कहां संपर्क करें.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त आज, 2 अगस्त 2025 को जारी कर दी गई है. लाभार्थी लिस्ट में शामिल होने के बाद भी आपके खाते में अगर 20वीं किस्त के पैसे नहीं पहुंचे हैं तो आप ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं. पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं. यहां भी आपको सम्मान निधि योजना से जुड़ी जानकारी और समस्या का समाधान मिल जाएगा.
पीएम किसान योजना के पैसे खाते में नहीं आने की वजह क्या है?
अगर पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त के पैसे आपके खाते में नहीं आए हैं, तो सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं. वहां पर ‘Farmers Corner’ सेक्शन में ‘Beneficiary Status’ विकल्प पर क्लिक करें. इसके बाद आप आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके अपनी स्थिति देख सकते हैं.
यदि रजिस्ट्रेशन नंबर मालूम नहीं है, तो ‘Know Your Registration Number’ विकल्प पर क्लिक करके आधार या मोबाइल नंबर की मदद से इसे जान सकते हैं. फिर कैप्चा कोड और OTP डालें और किस्त की स्थिति चेक करें. इससे आपको यह पता चलेगा कि आखिर पैसे क्यों नहीं आए, संभव है कि आपका eKYC अधूरा हो या बैंक अकाउंट से जुड़ी कोई गलती हो. बैंक अकाउंट e-KYC और आधार से लिंक करने पर अगली किस्त आपके खाते में आ जाएगी.
पीएम किसान योजना के लिए आवेदन करते वक्त बैंक खाता, आधार नंबर की जानकारी सही नहीं भरने की वजह भी आपके पैसे अटक सकते हैं. आपके द्वारा भरी गई जानकारियां सही हैं या नहीं, ये जानने के लिए pmkisan.gov.in पर जरूर विजिट करें.
बता दें कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 20वीं किस्त के तहत देशभर के करीब 9.7 करोड़ किसानों के खाते में डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए 2-2 हजार रुपये भेजे गए हैं.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






