
PM मोदी से मिले वायुसेना प्रमुख एपी सिंह, पाकिस्तान में घबराहट, देखें
AajTak
पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह से मुलाकात की. इससे पहले वे नौसेना और थल सेना प्रमुखों से भी मिले थे. प्रधानमंत्री ने कहा है कि आतंकियों को उनकी कल्पना से परे सजा दी जाएगी और उन्हें खुली छूट दी गई है. भारत ने पाकिस्तान पर कूटनीतिक दबाव भी बढ़ाया है, जिसमें व्यापार और डाक सेवाओं पर रोक शामिल है. देखें...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











