
PM मोदी से फोन पर बात कर रहे EU नेताओं की ये फोटो ट्रंप के लिए बड़ा मैसेज है!
AajTak
ट्रंप की आक्रामक व्यापार नीति के बीच भारत ने यूरोपियन यूनियन के नेताओं से मिलकर कहा है कि हम सभी एक ऐसी दुनिया बनाना चाहते हैं तो कायदे-कानून से चले, ना कि विघटनकारी व्यापारिक व्यवहारों से. यूरोपियन यूनियन के नेताओं का पीएम मोदी को फोन करना इसी उद्देश्य के लिए उठाया गया कदम है.
भारत और यूरोपियन यूनियन बहुप्रतीक्षित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने के लिए बात कर रहे हैं. गुरुवार को यूरोपियन यूनियन के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपियन परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर लंबी बात की. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आक्रामक टैरिफ नीति और विघटनकारी व्यापार नीतियों के बीच भारत, यूरोपियन यूनियन और यूरोपियन परिषद के नेताओं ने कायदे-कानून से चलने वाली दुनिया बनाने का संकल्प लिया.
इस मीटिंग में भारत-ईयू फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को जल्द पूरा करने के अलावा इंडिया मिडिल ईस्ट यूरोप इकोनॉमिक कॉरोडिर को अमल में लाने और यूक्रेन जंग को जल्द बंद करने पर चर्चा हुई.
इस मीटिंग से इतर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री स्बीहा से भी बात की. विदेश मंत्री ने कहा कि भारत यूक्रेन संघर्ष को जल्द समाप्त करने और स्थायी शांति की बहाली के पक्ष में है.
ज्वाइंट फोन कॉल पर पीएम मोदी और EU नेता
यूरोप के साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को अंतिम रूप देने के लिए भारत हर कोशिश कर रहा है. गुरुवार को यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष कोस्टा और यूरोपीय आयोग की प्रमुख वॉन डेर लेयेन ने एक ज्वाइंट फोन कॉल में पीएम मोदी ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान और शांति एवं स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए भारत के निरंतर समर्थन को दोहराया. इस कॉल के दौरान वर्ल्ड पॉलिटिक्स, संघर्ष और आर्थिक हितों पर चर्चा हुई. यूरोप के दिग्गज संगठनों का भारत के पीएम नरेंद्र मोदी के साथ संवाद की ये तस्वीर अमेरिका के लिए बड़ा मैसेज है.
We had the pleasure of speaking with Prime Minister @narendramodi. We warmly welcome India’s continued engagement with President @ZelenskyyUa . India has an important role to play in bringing Russia to end its war of aggression and helping create a path towards peace. This… pic.twitter.com/8PAq1SgZSh

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








