
PM मोदी शिक्षकों के साथ करना चाहते थे मां का सम्मान, ये कहकर हीरा बा ने कर दिया था इनकार
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मां हीरा बा से जुड़ी कई यादें अपने ब्लॉग में शेयर की हुई हैं. हीरा बा से जुड़ा किस्सा बताते हुए पीेएम मोदी कहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार सभी शिक्षकों का सम्मान करने का फैसला किया. इस कार्यक्रम में वो मां का भी सम्मान करना चाहते थे, लेकिन उनकी मां ने इससे इनकार कर दिया.
नास्ति मातृ समो गुरुः यानी माता के समान कोई गुरु नहीं हो सकता. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) भी संस्कृत के इस श्लोक का अक्षरसा पालन करते हैं. इसलिए जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने अपने सभी शिक्षकों का सार्वजनिक रूप से सम्मान करना चाहा. जिन शिक्षकों का सम्मान होना था, उस लिस्ट में PM मोदी की मां हीरा बा का नाम भी था. मां ही नरेंद्र मोदी के जीवन की सबसे बड़ी गुरु थीं. ये बातें PM मोदी ने मां पर लिखे अपने ब्लॉग में बताई हैं.
पीएम मोदी ने मां हीरा बा से कार्यक्रम में आने का अनुरोध किया. लेकिन उन्होंने मना कर दिया. हीरा बा ने कहा, 'मैं एक साधारण व्यक्ति हूं. मैंने तुम्हें जन्म दिया, लेकिन सर्वशक्तिमान ईश्वर ने तुम्हें पाला और सिखाया है.' उस दिन पीएम मोदी के सभी शिक्षकों का सम्मान किया गया. पीएम मोदी जब हीरा बा से कार्यक्रम में आने की गुजारिश कर रहे थे, तब उन्होंने पूछा था कि क्या इस कार्यक्रम में स्थानीय शिक्षक जेठाभाई जोशी के परिवार से भी किसी को भी बुलाया गया है?
दरअसल, जेठाभाई जोशी ने ही पीएम मोदी को प्रारंभिक शिक्षा दी थी. हीरा बा जानती थीं कि जेठाभाई इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उन्हें इस बात की चिंता थी कि जेठाभाई के परिवार से भी किसी को कार्यक्रम में बुलाया जाए. हालांकि, हीरा बा कार्यक्रम में नहीं गई थीं. हीरा बा ने पीएम मोदी को यह अहसास कराया था कि औपचारिक शिक्षा लिए बिना भी चीजें सीखी जा सकती हैं.
कर्तव्यों के प्रति हीरा बा हमेशा जागरूक रहीं
हीरा बा की विचार प्रक्रिया और दूरदर्शी सोच ने पीएम मोदी को हमेशा हैरान किया. एक आदर्श नागरिक के रूप में हीरा बा अपने कर्तव्यों के प्रति हमेशा जागरूक रहीं. चुनाव की शुरुआत से ही उन्होंने पंचायत से लेकर संसद तक हर चुनाव में मतदान किया. कुछ दिन पहले वे गांधीनगर नगर निगम चुनाव में वोट डालने भी गईं थीं.
मां हीरा बा से जुड़ी एक और घटना को याद करते हुए पीएम मोदी बताते हैं कि मां (हीरा बा) पानी में डूबा हुआ पुराना कागज और इमली के बीज से गोंद जैसा पेस्ट बनाती थीं. इस लेप से वो दीवारों पर शीशे के टुकड़े चिपकाकर सुंदर चित्र बनाती थीं. दरवाजे पर टांगने के लिए वह बाजार से छोटे-छोटे सजावटी सामान मंगवा लेती थीं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










