
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 21 जनवरी 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
भारत-न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज आज से शुरू हो रही है. वहीं, अयोध्या के राम कथा म्यूजियम को 233 साल पुरानी रामायण की पांडुलिपी भेंट में मिली. इन खबरों के अलावा, दिल्ली सरकार ने मेट्रो फेज फॉर के लिए 3386 करोड़ रुपये मंजूर किए.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 21 जनवरी, 2026 की खबरें और समाचार: भारत-न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज आज से शुरू हो रही है. वहीं, अयोध्या के राम कथा म्यूजियम को 233 साल पुरानी रामायण की पांडुलिपी भेंट में मिली. इन खबरों के अलावा, दिल्ली सरकार ने मेट्रो फेज फॉर के लिए 3386 करोड़ रुपये मंजूर किए. पढ़ें मंगलवार सुबह की बड़ी खबरें.
वर्ल्ड कप की तैयारी का आखिरी मौका... आज से शुरू हो रही भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज, इन 3 खामियों को करना होगा दूर 7 फरवरी से ICC टी20 वर्ल्ड कप शुरू होगा. उससे पहले टीम इंडिया के पास तैयारी का एकमात्र मौका भारत-न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज है, जो 21 से 31 जनवरी तक चलेगी. पहला मैच नागपुर में बुधवार शाम 7 बजे होगा. वर्ल्ड कप के प्रैक्टिस मैच तय नहीं हैं, ऐसे में यह सीरीज अहम है. कप्तान सूर्यकुमार यादव आक्रामक अंदाज़ में लौटना चाहेंगे.अयोध्या को मिली अनमोल विरासत... राम कथा म्यूजियम को भेंट की गई रामायण की 233 साल पुरानी पांडुलिपि राम नगरी अयोध्या को भारतीय सांस्कृतिक विरासत की अहम सौगात मिली है. वाल्मीकि रामायण की 233 वर्ष पुरानी दुर्लभ संस्कृत पांडुलिपि राम कथा म्यूजियम को भेंट की गई है. वर्ष 1792 की यह अमूल्य धरोहर अब शोधार्थियों और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध होगी. यह पांडुलिपि केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति श्रीनिवास वरखेड़ी की ओर से दी गई है.
दिल्ली सरकार ने मेट्रो फेज-IV के लिए जारी किए 3386 करोड़, बनेंगे तीन नए नेटवर्क दिल्ली सरकार ने मेट्रो फेज फॉर के तहत तीन नए मेट्रो कॉरिडोर के लिए फंड जारी कर दिया है. इस परियोजना की अनुमानित लागत 14630.80 करोड़ रुपये बताई जा रही है. बताया जाता है कि कुल अनुमानित लागत में से दिल्ली सरकार को 3386 करोड़ 18 लाख रुपये देने हैं. दिल्ली सरकार ने अपने हिस्से के बजट को मंजूरी दे दी है.
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर खुशखबरी... सेकंड लेडी उषा चौथी बार मां बनेंगी अमेरिका की सेकंड लेडी उषा वेंस ने साझा किया कि वे चौथी बार मां बनने वाली हैं. उनका बच्चा जुलाई 2026 में जन्म लेगा और यह एक बेटा होगा. उषा वेंस और उनके होने वाले बच्चे दोनों स्वस्थ हैं. उनके पति उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ पहले तीन बच्चे हैं— इवान, विवेक और मिराबेल. चौथे बच्चे के जन्म के साथ वेंस परिवार में नई खुशियां आएंगी.
IND vs NZ: 785 दिन बाद ईशान किशन की टी20 में होगी वापसी, कप्तान सूर्या ने बताया किस नंबर पर करेंगे बैटिंग भारतीय टी-ट्वेंटी टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पुष्टि की है कि ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-ट्वेंटी अंतरराष्ट्रीय मैच में वापसी करेंगे. यह मुकाबला आज नागपुर में होगा. ईशान किशन भारत के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी करेंगे. ईशान किशन ने घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर टीम में जगह बनाई है.
'मदर ऑफ ऑल डील्स' के करीब भारत और EU... दुनिया की एक चौथाई GDP पर होगा समझौते का असर यूरोपीय संघ भारत के साथ लंबित मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब पहुंच गया है. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दावोस शिखर सम्मेलन में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने इसके संकेत दिए. उन्होंने कहा कि यह समझौता दोनों अर्थव्यवस्थाओं के लिए वर्षों में सबसे अहम व्यापारिक उपलब्धियों में से एक साबित हो सकता है.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









