
ट्रैफिक के बीच दौड़ाई लैम्बोर्गिनी... रफ्तार देख दहशत में आए लोग, बेंगलुरु पुलिस ने लिया एक्शन
AajTak
बेंगलुरु की सड़कों पर तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग का मामला सामने आया है. एक लैम्बोर्गिनी कार को खतरनाक तरीके से दौड़ाने का वीडियो वायरल हुआ है. इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई. केंगेरि ट्रैफिक पुलिस स्टेशन में इस मामले को लेकर स्पीडिंग और रैश ड्राइविंग का केस दर्ज किया गया है.
बेंगलुरु में तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. शहर की सड़कों पर दौड़ती एक लैम्बोर्गिनी कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है.
वायरल वीडियो में कार को बेहद तेज गति से और खतरनाक तरीके से चलाते हुए देखा जा सकता है, जिससे सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों और पैदल यात्रियों की जान को गंभीर खतरा पैदा हो गया.
यहां देखें Video
पुलिस का कहना है कि यह मामला केंगेरि ट्रैफिक पुलिस स्टेशन एरिया के अंतर्गत है. वीडियो की जांच के बाद ड्राइवर की पहचान कर ली गई है और उसके खिलाफ ओवर स्पीडिंग और रैश ड्राइविंग की धाराओं में केस दर्ज किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की लापरवाह ड्राइविंग न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बेंगलुरु जैसे व्यस्त शहर में हाई-एंड स्पोर्ट्स कारों को तेज रफ्तार से चलाना गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लैम्बोर्गिनी कार ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हुए तेज रफ्तार में आगे निकल रही है, जिससे किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता था.
यह भी पढ़ें: CCTV: सूरत में कार ने मारी टक्कर, हवा में उछलकर 10 फीट दूर गिरा बाइक सवार डिलीवरी बॉय

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






