
PM मोदी, प्रियंका गांधी, सुप्रिया सुले-धर्मेंद्र यादव... संसद सत्र के बाद पक्ष-विपक्ष में 'चाय पर चर्चा'
AajTak
शीतकालीन सत्र के बाद स्पीकर ओम बिरला, पीएम मोदी और प्रियंका गांधी समेत सभी दलों के फ्लोर लीडर और सांसद एक साथ चाय पर चर्चा करते हुए नजर आए. इस दौरान संसद सत्र के कामकाज पर पर चर्चा की गई.
संसद का शीतकालीन सत्र बुधवार को संपन्न हो गया, और सत्र के समापन के बाद संसद परिसर में एक अलग ही सियासी तस्वीर देखने को मिली. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी समेत सत्ता पक्ष और विपक्ष के तमाम दलों के सांसद एक साथ नजर आए.
इस दौरान संसद के कामकाज और सत्र की कार्यवाही को लेकर चाय पर अनौपचारिक चर्चा की गई. इस बैठक की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें सत्ता और विपक्ष के कई दिग्गज नेता एक ही मंच पर दिख रहे हैं.
चाय चर्चा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, ललन सिंह, किरण रिजिजू, अर्जुनराम मेघवाल, एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले, समाजवादी पार्टी सांसद राजीव राय, धर्मेंद्र यादव, और डीएमके सांसद ए राजा सहित कई फ्लोर लीडर मौजूद रहे.
सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी और प्रियंका गांधी के बीच वायनाड को लेकर सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक बातचीत हुई. बैठक के दौरान सदस्यों ने प्रधानमंत्री के सामने नए संसद भवन में एक समर्पित हॉल की मांग रखी. इस पर एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि पुराने संसद भवन में भी ऐसी ही व्यवस्था थी, लेकिन उसका बहुत कम इस्तेमाल होता था.
सदस्यों ने प्रधानमंत्री को यह भी बताया कि सत्र काफी उपयोगी रहा, हालांकि इसे और आगे बढ़ाया जा सकता था, क्योंकि देर रात तक विधेयक पारित करना आदर्श नहीं माना जाता. हल्के-फुल्के अंदाज़ में यह भी कहा गया कि विपक्ष के लगातार विरोध प्रदर्शन के कारण सत्र अपेक्षाकृत छोटा रहा. इस पर प्रधानमंत्री ने मज़ाकिया लहजे में कहा कि वह विपक्ष की आवाज़ों पर ज्यादा जोर नहीं डालना चाहते थे.
यह भी पढ़ें: 'जून से मिलने का वक्त मांग रही हूं...', संसद में बोलीं प्रियंका तो गडकरी ने तुरंत मीटिंग के लिए बुलाया

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










