
बांग्लादेश में खौफनाक मंजर! हिंदू युवक को पीट-पीटकर मारा, हत्या के बाद पेड़ से बांधकर जलाया शव
AajTak
बांग्लादेश में ईशनिंदा के आरोप में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. यह घटना शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद जारी हिंसक प्रदर्शनों के बीच हुई है, जिससे देश में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.
बांग्लादेश में जारी हिंसा और विरोध-प्रदर्शनों के बीच एक बार फिर कट्टरपंथ का खौफनाक चेहरा सामने आया है. मैमनसिंह जिले में भीड़ ने ईशनिंदा के आरोप में एक हिंदू युवक की बेरहमी से हत्या कर दी.
मृतक की पहचान दीपू चंद्र दास के रूप में हुई है, जो एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करता था और भालुका उपजिला के दुबालिया पारा इलाके में किराए पर रहता था. दिल दहला देने वाली इस घटना में उग्र भीड़ ने हत्या के बाद दीपू चंद्र के शव को एक पेड़ से बांध दिया और उसमें आग लगा दी.
यह घटना ऐसे समय पर हुई है, जब देश हसीना विरोधी नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद व्यापक हिंसा और प्रदर्शनों की चपेट में है. पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 9 बजे स्थानीय लोगों के एक समूह ने उस पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया और हमला कर दिया.
यह भी पढ़ें: एंटी इंडिया प्रोटेस्ट, अवामी लीग के दफ्तरों पर हमले... बांग्लादेश में चुनावी स्टंट से आउट ऑफ कंट्रोल हुए हालात
पीट-पीटकर मार डाला
आरोप है कि भीड़ ने दीपू चंद्र दास को पीट-पीटकर मार डाला, फिर उसके शव को पेड़ से बांधकर आग लगा दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को नियंत्रित किया और शव को कब्जे में लिया. पोस्टमार्टम के लिए शव को मैमनसिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












