
चाचा-भतीजे की बढ़ती नजदीकी से उद्धव की पार्टी अलर्ट, शरद पवार की पार्टी को दिया अल्टीमेटम
AajTak
महाराष्ट्र की सियासत काफी उलझी हुई है. फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार में भले ही अजित पवार हों, लेकिन बीएमसी सहित 29 नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने एनसीपी से किनारा कर रखा है. ऐसे में अजित पवार की शरद पवार के साथ नजदीकियां बढ़ रही हैं, जिसके चलते उद्धव ठाकरे अलर्ट हो गए हैं और अल्टीमेटम भी दे दिया है.
महाराष्ट्र में बीएमसी सहित 29 नगर निगमों के चुनाव के ऐलान के साथ ही सियासी समीकरण और गठजोड़ बनाए जाने लगे हैं. देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली 'महायुति सरकार' में भले ही डिप्टी सीएम अजित पवार शामिल हैं, लेकिन नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने उनसे पूरी तरह किनारा कर लिया है.
बीजेपी ने बीएमसी और बाकी के नगर निगम चुनाव एकनाथ शिंदे की शिवसेना के साथ मिलकर लड़ने का फैसला किया है. बीजेपी ने अजित पवार के साथ 'फ्रेंडली फाइट' करने की प्लानिंग की है. ऐसे में अजित पवार की अपने चाचा शरद पवार के साथ नजदीकियां बढ़ रही हैं, जिसे देखते हुए उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) अलर्ट हो गई है.
शिवसेना (यूबीटी) ने शरद पवार से साफ कह दिया है कि अगर वे नगर निगम चुनाव में अजित पवार के साथ गठबंधन करते हैं, तो शिवसेना (यूबीटी) एनसीपी (एसपी) के साथ सारे रिश्ते तोड़ लेगी. इस तरह उद्धव की सेना ने शरद पवार को अल्टीमेटम दे दिया है, देखना यह है कि शरद पवार अब क्या सियासी दांव चलते हैं.
क्या बिखर गया महाविकास अघाड़ी?
महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन 'महाविकास अघाड़ी' में शिवसेना (यूबीटी), शरद पवार की एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस शामिल हैं. राज ठाकरे के साथ उद्धव ठाकरे के मिलकर चुनाव लड़ने की चर्चाओं के बीच कांग्रेस ने अकेले किस्मत आजमाने का फैसला किया है, ऐसे में शरद पवार भी अपने पत्ते नहीं खोल रहे हैं. शरद पवार महाविकास अघाड़ी के साथ नगर निगम का चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इस पर अभी तस्वीर साफ नहीं है.
बीएमसी चुनाव को लेकर राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के बीच सीट शेयरिंग पर बातचीत शुरू हो गई है. संजय राउत ने कहा, "राज ठाकरे के साथ हमारी बातचीत फाइनल है. शरद पवार अभी मुंबई में नहीं हैं, लेकिन जब आएंगे तो उनसे बातचीत करेंगे. इस समय मुंबई के बाहर उनकी गैर-मौजूदगी निश्चित रूप से बहुत मायने रखती है. अजित पवार और शरद पवार के बीच क्या खिचड़ी पक रही है, यह बताना उन्हीं पर निर्भर है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












