
झारखंड में गिग वर्कर्स को सरकार का बड़ा तोहफा, मिलेगा न्यूनतम वेतन और सुरक्षा कवच
AajTak
झारखंड में डोर-टू-डोर डिलीवरी करने वाले गिग वर्कर्स के लिए बड़ी राहत है. राज्यपाल की मंजूरी के बाद ‘झारखंड प्लेटफॉर्म आधारित गिग श्रमिक (निबंधन और कल्याण) विधेयक, 2025’ लागू होने का रास्ता साफ हो गया है. इसके तहत गिग श्रमिकों के लिए कल्याण बोर्ड बनेगा, उनका और एग्रीगेटर कंपनियों का पंजीकरण होगा और रजिस्ट्रेशन पर विशेष आईडी दी जाएगी.
झारखंड में डोर-टू-डोर डिलीवरी देने का काम करने वाले गिग वर्कर्स के लिए खुशखबरी है. उनके कल्याण के लिए और न्यूनतम पारिश्रमिक समेत इंश्योरेंस और मेडिकल जैसे सुविधा के लिए सरकार ने विधानसभा में बिल पारित कर राजभवन भेजा था. अब उस बिल को मंजूरी मिल गई है.
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने 18 दिसंबर को झारखंड विधानसभा की ओर से पारित 'झारखंड प्लेटफॉर्म आधारित गिग श्रमिक (निबंधन और कल्याण) विधेयक, 2025' पर अपनी स्वीकृति दे दी है. जाहिर है कि इससे उन गिग वर्कर्स की जिंदगी में बदलाव आने की उम्मीद है जो एक क्लिक पर हर जरूरी सामान हमारे घर तक पहुंचाते हैं.
कल्याण बोर्ड के गठन का रास्ता साफ
अब गिग श्रमिकों के लिए कल्याण बोर्ड के गठन का रास्ता साफ हो गया है. इस विधेयक के लागू होने से नियमों का उल्लंघन करने वाले एग्रीगेटर को 10 लाख रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है. बोर्ड का मुख्यालय रांची में होगा. श्रम विभाग के मंत्री इसके पदेन अध्यक्ष होंगे.
इसमें विभागीय सचिव के अलावा पांच अन्य सदस्य होंगे. बोर्ड के सदस्यों का कार्यकाल तीन साल का होगा. बोर्ड के जरिए गिग श्रमिकों का पंजीकरण सुनिश्चित होगा. सर्विस देने वाली कंपनियां या एग्रीगेटर्स का भी पंजीकरण होगा.
रजिस्ट्रेशन कराने पर सरकार से मिलेगी विशेष आईडी

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












