
कोहरे में दिखना बंद, हवा में सांसें कम... दिल्ली में जहरीले फॉग से फिलहाल राहत नहीं
AajTak
दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी पर गंभीर असर पड़ रहा है. वहीं, एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) आज भी कई इलाकों में 400 से ऊपर दर्ज किया गया है. ऐसे हालात में हवा की गुणवत्ता लगातार बिगड़ रही है और लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ रहा है. आइए जानते हैं आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर का मौसम कैसा रहने वाला है?
घना कोहरा और अत्यधिक प्रदूषण मिलकर दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता को गंभीर रूप से खराब कर रहा है. सुबह के समय एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) कई इलाकों में 400 से ऊपर दर्ज किया गया है. पिछले कुछ दिनों से पूरे दिल्ली का हाल बेहाल नजर आ रहा है. हवा की गुणवत्ता लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनी हुई है.
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी Skymet के मुताबिक, मौजूदा मौसम कोहरा बनने के लिए बेहद अनुकूल रहा है. इस वजह से घना कोहरा और स्मॉग देखने को मिला है. सुबह के समय विजिबिलिटी में तेज गिरावट देखी जा सकती है. दिल्ली-एनसीआर में रोजमर्रा की जिंदगी और परिवहन व्यवस्था पर कोहरे का काफी असर हो रहा है.
खराब विजिबिलिटी के कारण हवाई अड्डों पर उड़ानें भी प्रभावित हो रही हैं, जिसके चलते विमानों को CAT III परिस्थितियों में ऑपरेट करना पड़ रहा है.
ट्रेनों पर भी कोहरे का असर
घना कोहरा केवल दिल्ली तक सीमित नहीं है. पंजाब से लेकर हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी कोहरे की परत फैली हुई है. इस वजह से लंबी दूरी की ट्रेनों में देरी हो रही है. राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर विजिबिलिटी बेहद खराब हुई है. खतरनाक हालातों के चलते सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है. लोगों को सावधानी से वाहन चलाने की सलाह दी जा रही है.
क्या कोहरे से मिलेगी अब राहत?

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











