
जमशेदपुर में महिला चौकीदार की गला रेतकर हत्या, सड़क पर मिला खून से लथपथ शव
AajTak
जमशेदपुर के पोटका में महिला चौकीदार ज्योतिका हेमरम की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. परिजनों का आरोप है कि प्रेमी ने ही साजिश रचकर उन्हें बुलाया और वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने मुख्य सड़क से खून से लथपथ शव बरामद कर फरार आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की हैं.
झारखंड के जमशेदपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पोटका थाना में तैनात महिला चौकीदार की कथित तौर पर उसके प्रेमी ने बेरहमी से हत्या कर दी और शव को बीच सड़क पर छोड़कर फरार हो गया. मृतका के परिजनों ने आरोपी प्रेमी पर गला रेतने और चाकू से कई वार करने का गंभीर आरोप लगाया है.
घटना 16 दिसंबर 2025 को पोटका थाना क्षेत्र के बड़ा सिदगी मुख्य सड़क की बताई जा रही है. दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच सड़क किनारे खून से लथपथ महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. शव के पास ही मृतका की स्कूटी भी खड़ी मिली है.
मृत महिला चौकीदार की पहचान ज्योतिका हेमरम के रूप में हुई है, जो पोटका थाने में चौकीदार के पद पर कार्यरत थीं. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और इलाके में सनसनी फैल गई.
यह भी पढ़ें: सब इंस्पेक्टर प्रेमिका को गैर मर्द के साथ पकड़ा, सरप्राइज देने पहुंचा था प्रेमी, बेवफाई से आहत वकील ने की खुदकुशी, 30 दिसंबर को होनी थी शादी
सूचना के बाद पोटका थाना पुलिस, डीएसपी, बीडीओ और सीओ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गहन जांच शुरू की. प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका चाकू मारकर किए जाने की जताई जा रही है.
परिजनों का आरोप

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











