
'PM मोदी ने 10 साल में देश को भ्रष्टाचार के गर्त से निकाला', आजतक से खास बातचीत में बोले अमित शाह
AajTak
अमित शाह ने आजतक से खास बातचीत करते हुए कहा कि पीएम मोदी जमीन से उठकर देश के बड़े नेता बने है. नेता के नेतृत्व में ही पार्टी आगे बढ़ती है. उन्होंने कहा कि जब से जनसंघ की स्थापना से हम यूनिफॉर्म सिविल कोड की बात कर रहे हैं और इसे लागू करने का वक्त आ गया है.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने पिछले 10 साल में देश को भ्रष्टाचार के गर्त से बाहर निकाला. उन्होंने कहा कि विरोधी 25 पैसे का आरोप भी पीएम मोदी पर भ्रष्टाचार का आऱोप नहीं लगा सकता. आज हर गरीब को सुविधा मिल रही है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कहा था कि जब आजादी के 100 साल पूरे होंगे तो देश पूरी तरह विकसित और आत्मनिर्भर होगा, इस चुनाव में देश की जनता इस संकल्प को पूरा करने के लिए फिर से पीएम पर भरोसा जताएगी. पीएम मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा है. अमित शाह ने कहा कि दूरबीन लेकर भी हमें एंटी इन्कमबेंसी नजर नहीं आ रही है. एडीए इस चुनाव में 400 सीटों से ज्यादा जीतेगा.
अमित शाह ने आजतक से खास बातचीत करते हुए कहा कि पीएम मोदी जमीन से उठकर देश के बड़े नेता बने है. नेता के नेतृत्व में ही पार्टी आगे बढ़ती है. उन्होंने कहा कि जनसंघ की स्थापना से हम यूनिफॉर्म सिविल कोड की बात कर रहे हैं और इसे लागू करने का वक्त आ गया है. उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार ने UCC को लागू किया है. हमने इस मुद्दे को अपने संकल्प पत्र में भी रखा है. हम पूरे देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करेंगे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










