
PM मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से की बात, यूक्रेन दौरे को लेकर हुई चर्चा
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मंगलवार को फोन पर बात की. दोनों नेताओं के बीच रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर बातचीत हुई. इस दौरान पीएम मोदी ने पुतिन को बताया कि भारत शांतिपूर्ण समाधान को लेकर प्रतिबद्ध है. इसके साथ ही रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर बात हुई.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मंगलवार को फोन पर बात की. दोनों नेताओं के बीच रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर बातचीत हुई. इस दौरान पीएम मोदी ने पुतिन को बताया कि भारत शांतिपूर्ण समाधान को लेकर प्रतिबद्ध है.
इस दौरान दोनों नेताओं के बीच रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर बात हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोस्ट कर बताया कि आज राष्ट्रपति पुतिन से बात हुई. विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के कदमों पर चर्चा की गई. रूस यूक्रेन युद्ध और मेरे हालिया यूक्रेन दौरे पर भी चर्चा हुई. रूस यूक्रेन युद्ध के स्थाई और शांतिपूर्ण समाधान का लेकर भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया.
बता दें कि इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के बीच भी फोन वार्ता हुई थी. इस बातचीत के बाद विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में बताया गया था कि पीएम मोदी और बाइडेन ने बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताई थी. लेकिन व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान पर इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहा गया. व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में सिर्फ रूस यूक्रेन युद्ध का ही जिक्र किया गया.
23 अगस्त के पीएम मोदी के दौरे को कई मायनों में डिप्लोमैटिक बैलेंसिंग एक्ट के तौर पर देखा गया था क्योंकि पिछले महीने ही रूस जाकर राष्ट्रपति पुतिन से मिलने के उनके कदम की वैश्विक स्तर पर खासी आलोचा हुई थी और पश्चिमी देशों को यह रास नहीं आया था.
इस दौरान मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से कहा था कि यूक्रेन और रूस को साथ बैठकर इस युद्ध को खत्म करना चाहिए और इस शांति बहाली की प्रक्रिया में भारत सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











