
PM मोदी के मोरबी दौरे से पहले अस्पताल में रंगाई-पुताई, कांग्रेस बोली- त्रासदी का इवेंट
AajTak
रविवार की शाम गुजरात के मोरबी में हैंगिंग ब्रिज टूट जाने से बड़ा हादसा हो गया था. घटना में 130 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे के बाद पीएम मोदी ने तत्काल गुजरात के सीएम से बात कर जानकारी ली थी और राहत-बचाव कार्य की जानकारी ली थी. इतना ही नहीं, सोमवार को पीएम मोदी गुजरात के बनासकांठा की जनसभा में मोरबी हादसे का जिक्र कर भावुक भी हो गए.
गुजरात के मोरबी में ब्रिज हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मौके पर पहुंच सकते हैं. पीएम के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन भी एक्टिव हो गया है. इस बीच, कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसके बाद विपक्षी दल खासतौर पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने सरकार को निशाने पर ले लिया है. कांग्रेस ने इसे इवेंटबाजी कहा है तो आप ने फोटोशूट की तैयारियां बताकर तंज कसा है. मोरबी में AAP के प्रत्याशी पंकज भाई राणसरिया ने अस्पताल में पहुंच कर काम को बंद करवाया है.
बता दें कि रविवार की शाम गुजरात के मोरबी में केबिल ब्रिज टूट जाने से बड़ा हादसा हो गया था. घटना में 130 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे के बाद पीएम मोदी ने तत्काल गुजरात के सीएम से बात कर जानकारी ली थी और राहत-बचाव कार्य के बारे में निर्देश दिया था. इतना ही नहीं, सोमवार को पीएम मोदी गुजरात के बनासकांठा की जनसभा में मोरबी हादसे का जिक्र कर भावुक भी हो गए. बाद में देर शाम उन्होंने एक हाई लेवल मीटिंग की और राहत और बचाव कार्यों की जानकारी लेकर दिशा-निर्देश दिए. अब सूचना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मोरबी अस्पताल पहुंच सकते हैं और घायलों से मुलाकात कर सकते हैं. ऐसे में अस्पताल में तैयारियों की तस्वीरों पर विपक्ष ने निशाना साधा है.
AAP ने कहा-
कांग्रेस ने भी किया ट्वीट-
आप विधायक नरेश बालयान ने ट्वीट किया-

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










