
PM मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती, चल रहा किडनी संबंधी इलाज
AajTak
पीएम मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती हुए हैं. उन्हें किडनी संबंधी बीमारी के बाद इलाज के लिए यहां भर्ती कराया गया है. बता दें कि प्रह्लाद मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छोटे और 5 भाई-बहनों में चौथे नंबर पर हैं. उनकी अहमदाबाद में किराने की दुकान और टायर का शोरूम है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी को किडनी संबंधी इलाज के लिए चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रह्लाद मोदी, पीएम नरेंद्र मोदी से छोटे हैं. 5 भाई-बहनों में वह चौथे नंबर के हैं. वे पीएम मोदी से 2 साल छोटे हैं. प्रह्लाद मोदी अहमदाबाद में एक किराने की दुकान है और उनका एक टायर शोरूम भी है.
इससे पहले प्रह्लाद मोदी 2018 में चर्चा में आए थे. तब गुजरात फेयर प्राइस शॉप और केरोसिन लाइसेंस होल्डर का ग्राहकों के साथ विवाद नहीं सुलझ रहा था, जिसके चलते प्रह्लाद मोदी ने हड़ताल का ऐलान किया था. व गुजरात फेयर प्राइस शॉप ऑनर्स के अध्यक्ष थे.
पीएम मोदी के 5 भाई-बहन हैं. इनमें एक बहन और 4 भाई हैं. सोमा मोदी, अमृत मोदी, नरेंद्र मोदी, प्रह्लाद मोदी, पंकज मोदी और एक बहन वासंती मोदी. पीएम के सबसे बड़े भाई का नाम सोमा मोदी है. वे स्वास्थ्य विभाग से रिटायर हुए हैं और अहमदाबाद में एक ओल्ड एज होम यानी वृद्धाश्रम चलाते हैं.
पीएम मोदी के दूसरे नंबर के भाई का नाम अमृत मोदी है. वह एक प्राइवेट कंपनी में खराद मशीन ऑपरेटर का काम करते थे. रिटायरमेंट के बाद अब वह अहमदाबाद में चार कमरों के मकान में आम जिंदगी जी रहे हैं. उनकी पत्नी चंद्रकांत बेन गृहिणी हैं. उनके साथ 47 वर्षीय बेटे संजय भी अपनी पत्नी और 2 बच्चों के साथ रहते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर हैं. नरेंद्र मोदी ने अपनी परिवारिक जिंदगी त्यागकर समाज और देश की सेवा में लग गए. नरेंद्र मोदी से छोटे और चौथे नंबर पर प्रह्लाद मोदी हैं.
पीएम मोदी के सबसे छोटे भाई का नाम पंकज मोदी हैं. वह गांधीनगर में रहते हैं और उनकी पत्नी का नाम सीताबेन है. पंकज मोदी सूचना विभाग में नौकरी करते थे. पीएम मोदी की मां अपने छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ ही रहती थीं. पीएम मोदी की बहन, भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं. वह होममेकर यानी गृहिणी हैं. उनके पति का नाम हसमुख भाई है. वे एलआईसी यानी भारतीय जीवन बीमा निगम में कार्यरत हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










