
PM मोदी की सुरक्षा तैनात महिला एसपीजी की फोटो वायरल, जानिए इसके पीछे की सच्चाई
AajTak
सोशल मीडिया पर वायरल महिला एसपीजी कमांडो की तस्वीर के बारे में सूत्रों ने बताया कि एसपीजी में महिलाओं की तैनाती नई नहीं है. ये महिलाएं एडवांस्ड डिप्लॉयमेंट से लेकर पीएम की क्लोज प्रोटेक्शन तक, हर मोर्चे पर तैनात रहती हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीछे खड़ी एक महिला एसपीजी कमांडो की फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. इस तस्वीर को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं. लेकिन आजतक को सूत्रों से मिली जानकारी ने इसकी असलियत सामने रखी है.
महिला कमांडो एसपीजी में कोई नई बात नहीं
सूत्रों के मुताबिक, एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) में महिलाएं कोई नई बात नहीं हैं. शुरुआत से ही महिला कमांडो को प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगाया जाता रहा है. पहले इनका इस्तेमाल मुख्य रूप से एडवांस्ड डिप्लॉयमेंट के लिए होता था. यानी ये महिलाएं संसद जैसे संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहती थीं, खासकर महिला मेहमानों की निगरानी और सुरक्षा जांच के लिए.
क्लोज प्रोटेक्शन टीम (CPT) में महिला कमांडो
2015 के बाद महिला कमांडो को क्लोज प्रोटेक्शन टीम (CPT) में भी शामिल किया जाने लगा. इसका मतलब है कि अब ये महिलाएं प्रधानमंत्री के आसपास भी सुरक्षा का जिम्मा संभालती हैं. यही नहीं, जब प्रधानमंत्री विदेश दौरों पर जाते हैं, तो महिला एसपीजी कमांडो को भी उनके साथ भेजा जाता है. वहां ये एडवांस्ड सेक्योरिटी लायजन (ASL) के तहत सुरक्षा तैयारियों में मदद करती हैं.
सूत्रों के अनुसार, वर्तमान में एसपीजी में लगभग 100 महिला कमांडो हैं. ये एडवांस्ड डिप्लॉयमेंट, क्लोज प्रोटेक्शन और अन्य सुरक्षा उपायों में तैनात रहती हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










