
PM मोदी और ट्रंप की फोन कॉल पर सियासी घमासान... कांग्रेस ने उठाए सवाल तो बीजेपी ने किया पलटवार
AajTak
राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भारत को विदेश नीति और कूटनीति के मोर्चे पर 'तीनहरा झटका' (Triple Jhatka) लगा है. उन्होंने इसके तहत पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर की ट्रंप के साथ 'क्लोज डोर' लंच मीटिंग को भी गिनाया.
कनाडा में जी7 शिखर सम्मेलन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर 35 मिनट तक बात हुई. इस दौरान दोनों के बीच ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीजफायर को लेकर जारी रस्साकशी के बीच यह दोनों नेताओं की पहली सीधी बातचीत थी. लेकिन अब देश में इसको लेकर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है.
दरअसल, राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भारत को विदेश नीति और कूटनीति के मोर्चे पर 'तीनहरा झटका' (Triple Jhatka) लगा है. उन्होंने इसके तहत पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर की ट्रंप के साथ 'क्लोज डोर' लंच मीटिंग को भी गिनाया.
जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री से संसद का विशेष सत्र बुलाने और ट्रंप से हुई बातचीत का ब्योरा सामने रखने की मांग की. उन्होंने कहा, "37 दिन तक प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं कहा और अब हमें बताया जा रहा है कि उन्होंने ट्रंप से 35 मिनट की बातचीत की. पीएमओ की ओर से एक बयान आया है, जबकि व्हाइट हाउस से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. दोनों देशों के बयान अलग-अलग हैं, क्योंकि वे अलग-अलग दर्शकों के लिए बनाए जाते हैं."
उन्होंने यह भी पूछा कि प्रधानमंत्री सभी दलों की बैठक क्यों नहीं बुलाते और संसद में वही बात क्यों नहीं कहते जो विदेश सचिव ने बयान में दी है.
व्हाइट हाउस की चुप्पी और कांग्रेस के सवाल

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










