
PM मोदी आज 6 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी, झारखंड को देंगे कई सौगात भी
AajTak
Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री मोदी आज झारखंड में छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. झारखंड के टाटानगर में वे 660 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न रेल परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड को कई सौगात देने वाले हैं. टाटानगर जंक्शन रेलवे स्टेशन से वे छह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. साथ ही पीएम 660 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाली कई रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी कई कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.
सुबह लगभग 10:30 बजे पीएम झारखंड के टाटानगर में 660 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न रेल परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे. साथ ही 20 हजार प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित करेंगे. वर्तमान में भारत में 54 वंदे भारत ट्रेन लोगों को सेवा दे रही है और आज ये 60 हो जाएगी.
26 लाख लाभार्थियों को कराएंगे गृह प्रवेश प्रधानमंत्री आज सुबह करीब 9:45 बजे गांधीनगर में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे. इसके बाद सुबह करीब 10:30 बजे, वह गुजरात के गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में चौथे वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा निवेशक सम्मेलन और एक्सपो (री-इनवेस्ट) का उद्घाटन करेंगे.
दोपहर लगभग 1:45 बजे, प्रधानमंत्री अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन करेंगे और खंड-1 मेट्रो स्टेशन से गिफ्ट सिटी मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो की सवारी करेंगे. पीएम अहमदाबाद में दोपहर करीब 3:30 बजे 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.
पीएम ने पोस्ट कर दी जानकारी पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट जारी कर लिखा- झारखंड के तेज विकास के लिए हम कृतसंकल्प हैं. आज सुबह करीब 10 बजे टाटानगर में छह 'वंदे भारत' को हरी झंडी दिखाने के साथ साथ कई और परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन का सौभाग्य मिलेगा. इसके अलावा पीएम आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों से जुड़े कार्यक्रम का भी हिस्सा बनूंगा.
वंदे भारत ट्रेन का लगातार हो रहा विस्तार वंदे भारत का लगातार विस्तार हो रहा है और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए नई ट्रेन सेवाएं जोड़ी जा रही हैं. मेक इन इंडिया' पहल के तहत स्वदेशी रूप से डिजाइन की इस ट्रेन से लाखों यात्रियों का सफर बेहतर होगी. बता दें कि वंदे भारत ट्रेन एक सेमी हाई स्पीड ट्रेन है. इसकी अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा है. रेल मंत्रालय के अनुसार, 15 सितंबर, 2024 तक 54 ट्रेनों (108 सेवाओं) के बेड़े के साथ, वंदे भारत ने कुल मिलाकर लगभग 36,000 यात्राएं पूरी की है और 3.17 करोड़ से अधिक यात्रियों ने इस ट्रेन की सेवा ली है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.






