
PM मोदी आज जाएंगे हिमाचल और पंजाब, बाढ़ग्रस्त इलाकों का करेंगे हवाई सर्वे, पीड़ितों से मिलेंगे
AajTak
पंजाब इस समय दशकों में आई सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रहा है, और अधिकारियों के अनुसार मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है. दूसरी ओर, हिमाचल प्रदेश में 20 जून से 8 सितंबर के बीच भारी बारिश, बादल फटने, फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड की घटनाओं में 370 मौतें हुई हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश और पंजाब का दौरा करेंगे. वह इन दोनों राज्यों में बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वे और चल रहे राहत एवं पुनर्वास प्रयासों की समीक्षा करेंगे. अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री आज उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डालने के बाद दोपहर में दिल्ली से रवाना होंगे और पठानकोट एयरबेस पहुंचेंगे, जहां से वह हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जाएंगे, जहां बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे.
हिमाचल प्रदेश में, प्रधानमंत्री मोदी राज्य के अधिकारियों के साथ एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे और आपदा से प्रभावित स्थानीय निवासियों से बातचीत करेंगे. वह राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और जमीनी स्तर पर कार्यरत आपदा मित्र टीमों के कर्मियों से भी मिलेंगे. हिमाचल प्रदेश में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के बाद प्रधानमंत्री मोदी दोपहर करीब 3 बजे पंजाब में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे.
यह भी पढ़ें: 'पंजाब के हौसले को सलाम', मनप्रीत सिंह ने बाढ़ पीड़ितों को समर्पित की भारत की हॉकी एशिया कप जीत
इसके बाद उनका 4.15 बजे के करीब गुरदासपुर के तिबरी आर्मी स्टेशन पर उतरने का कार्यक्रम है, जहां वह जमीनी स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए वरिष्ठ नागरिकों और सैन्य अधिकारियों से मिलेंगे. गुरदासपुर में पीएम बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलेंगे तथा क्षेत्र में कार्यरत प्रतिक्रिया टीमों के साथ बातचीत करेंगे.
दशकों की सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रहा पंजाब
पंजाब इस समय दशकों में आई सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रहा है, और अधिकारियों के अनुसार मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है. बाढ़ ने राज्य में कृषि को भी भारी नुकसान पहुंचाया है, लगभग 1.75 लाख हेक्टेयर भूमि पर लगी फसलें नष्ट हो गई हैं. पंजाब में बाढ़ की स्थिति सतलुज, ब्यास और रावी सहित उफनती नदियों के साथ-साथ छोटी मौसमी नदियों के कारण उत्पन्न हुई है, जो हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में अपने ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण उफान पर हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










