
'PM बनने के लिए सोनिया की शरण में गए नीतीश', पटना से अमित शाह ने सीएम पर साधा निशाना
AajTak
पटना में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने राज्य के सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि जनता पार्टी को तोड़ने वाले नीतीश कुमार, लालू यादव की जातिवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति से लड़ना चाहते थे. लेकिन वे अब प्रधानमंत्री पद के मोह में लालू यादव की गोद में बैठे हैं.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पटना से आज बिहार की सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने राज्य के सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा, पूरी जिंदगी कांग्रेस के विरोध में गुजारने वाले नीतीश कुमार सिर्फ प्रधानमंत्री पद के लालच में सोनिया गांधी की शरण ले रहे हैं.
इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट कहा कि अब नीतीश कुमार कभी भी एनडीए का हिस्सा नहीं हो सकेंगे. उन्होंने कहा कि जनता पार्टी को तोड़ने वाले नीतीश कुमार, लालू यादव की जातिवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति से लड़ना चाहते थे. लेकिन वे अब प्रधानमंत्री पद के मोह में लालू यादव की गोद में बैठे हैं. BJP और JDU का गठबंधन तोड़ने को लेकर अमित शाह ने कहा नीतीश जी ने दूसरी बार धोखा दिया है लेकिन अब नीतीश जी हमें धोखा नहीं दे सकते, क्योंकि अब हम नीतीश जी को NDA में लेंगे ही नहीं. नीतीश जी के लिए भाजपा के सारे दरवाजे अब बंद हैं.
शाह बोले- बिहार में जंगलराज
अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी के राज में MSP पर धान और गेहूं खरीदने के लिए कृषि का बजट बढ़ाया गया लेकिन बिहार में बजट जस का तस है. बिहार नीतीश बाबू के सत्ता मोह में जंगलराज बन चुका है. गृह मंत्री ने आगे कहा, हमारे प्रधानमंत्री जी कहते हैं कि बिहार में डेयरी की बहुत संभावनाएं हैं. बिहार में भूमि है, पानी है और मेहनतकश किसान हैं. बिहार में ढंग से व्यवस्थापन किया जाए तो पूरे भारत का सबसे ज्यादा दूध उत्पादन करने वाला राज्य बिहार बन सकता है.
लालू यादव पर भी बोला हमला
उन्होंने कहा, अब नीतीश के राज में देश का सबसे अधिक दूध उत्पादन वाला राज्य कैसे बनेगा बिहार? क्योंकि दूध उत्पादन के लिए पशु चाहिए और पशु को चारा चाहिए लेकिन प्रदेश का मुख्यमंत्री चारा चोरी करने वाले लालू की गोद में जाकर बैठ गया है, तो किसानों का भला कैसे होगा?

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








