
'PM पद पर वापसी करेंगी शेख हसीना', USA अवामी लीग के उपाध्यक्ष डॉ. रब्बी का दावा
AajTak
बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के करीबी और USA अवामी लीग के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. रब्बी ने दावा किया है, 'बांग्लादेश पर हमला हो रहा है और इसे इंटरनेशनल कम्युनिटी द्वारा संबोधित किए जाने की जरूरत है. राजनीतिक विद्रोह ठीक है, लेकिन बांग्लादेश में ऐसा नहीं हो रहा है. यह एक आतंकवादी विद्रोह है.'
USA अवामी लीग के उपाध्यक्ष और बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के करीबी सहयोगी डॉ रब्बी आलम का ने दावा किया है कि पीएम के रूप में शेख हसीना वापसी करेंगी. उन्होंने ये भी कहा कि युवा पीढ़ी ने गलती की. हालांकि, ये उनकी गलती नहीं है. उनके साथ धोखा हुआ है. डॉ. आलम के इस बयान से बांग्लादेश की राजनीति में हलचल मच दी है.
रब्बी आलम ने बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, 'बांग्लादेश पर हमला हो रहा है और इसे इंटरनेशनल कम्युनिटी द्वारा संबोधित किए जाने की जरूरत है. राजनीतिक विद्रोह ठीक है, लेकिन बांग्लादेश में ऐसा नहीं हो रहा है. यह एक आतंकवादी विद्रोह है.'
'हमारे कई नेताओं ने भारत में ली शरण'
उन्होंने खुलासा किया कि हमारे कई नेता भारत में शरण लिए हुए हैं और हम भारत सरकार को इस व्यवस्था को प्रदान करने के लिए बहुत आभारी हैं. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी हमारी प्रधानमंत्री शेख हसीना के लिए सुरक्षित यात्रा मार्ग प्रदान करने के लिए धन्यवाद देती हूं. हम भारत के लोगों के आभारी हैं.
मोहम्मद यूनुस से की ये अपील
रब्बी ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस से पद छोड़ने की भी अपील की है. उन्होंने कहा,'हम बांग्लादेश के सलाहकार से कहना चाहते हैं कि वे पद छोड़ दें और वापस वहीं चले जाएं, जहां से वे आए थे.'

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











