
PM के नेतृत्व में हो रहा है रेड टेरर का सफाया, मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त हो जाएगा देश: अमित शाह
AajTak
गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद को वैचारिक और सामाजिक स्तर पर चुनौती देने की जरूरत बताई. उन्होंने कहा कि नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए केवल सुरक्षा नहीं, बल्कि विचार और समाज स्तर पर भी लगातार काम करना होगा.
नई दिल्ली में आयोजित 'नक्सल मुक्त भारत: मोदी के नेतृत्व में रेड टेरर का अंत' कार्यक्रम के समापन सत्र को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2026 तक देश पूरी तरह नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई केवल सुरक्षा बलों की कार्रवाई से नहीं, बल्कि समाज की जागरूकता और वैचारिक स्तर पर मुकाबला करने से ही पूरी तरह सफल होगी.
अमित शाह ने अपने बयान में कहा, "मैंने पहले भी कहा है और आज दोहराता हूं कि 31 मार्च 2026 तक देश नक्सलवाद से मुक्त होगा लेकिन हमें यह भी समझना होगा कि आखिर इस देश में नक्सलवाद की समस्या क्यों पनपी, क्यों बढ़ी और क्यों विकसित हुई. इसका वैचारिक पोषण किसने किया."
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के कांकेर में बड़ा एक्शन... सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर, मौके से हथियार बरामद
गृह मंत्री ने आगे कहा कि जब तक भारतीय समाज नक्सलवाद के विचारधारा को पोषित करने वाले लोगों को नहीं पहचानता, और उन्हें मुख्यधारा में वापस नहीं लाता, तब तक यह लड़ाई अधूरी रहेगी. उन्होंने कहा, "जब मोदी जी ने भारत के प्रधानमंत्री का पद संभाला, तब देश के सामने तीन बड़े आंतरिक सुरक्षा संकट थे - जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर और वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित इलाका."
गृह मंत्री ने कहा, "ये क्षेत्र करीब चार-पांच दशकों से अशांति के केंद्र रहे, जहां हजारों लोगों की जान गई और शांति-स्थिरता लगातार बाधित होती रही. इतना ही नहीं, देश के बजट का बड़ा हिस्सा, जो गरीबों के कल्याण पर खर्च हो सकता था, इन चुनौतियों को सुलझाने में लगाना पड़ा. मोदी जी के पद संभालने के बाद सरकार ने इन तीनों क्षेत्रों को अपनी सबसे बड़ी प्राथमिकता माना और लंबे समय के लिए एक ठोस और स्पष्ट रणनीति बनाई, ताकि इन समस्याओं का समाधान निकाला जा सके."
प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे विकास के काम

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









