
PM के इंटरव्यू पर राहुल का वार, बोले- इलेक्टोरल बॉन्ड दुनिया की सबसे बड़ी वसूली योजना
AajTak
कांग्रेस नेता ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड में जरूरी बात है. इसमें नाम और तारीखें हैं. जब आप नाम और तारीख को देखेंगे आप को पता लगेगा. जब इन लोगों ने इलेक्टोरल बॉन्ड दिया है उसके एकदम बाद उनको या तो कॉन्ट्रैक्ट मिला या फिर CBI की जांच हटाई गई.
देश में चुनाव का माहौल है. पहले चरण की वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाचार एजेंसी ANI को एक इंटरव्यू दिया. पीएम ने इंटरव्यू में इलेक्टोरल बॉन्ड पर बात की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ANI को दिए इंटरव्यू पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, 'इलेक्टोरल बॉन्ड में अहम चीज है- नाम और तारीख. अगर आप नाम और तारीखें देखेंगे तो आपको पता चल जाएगा कि जब उन्होंने (दानदाताओं ने) चुनावी बांड दिया था, उसके तुरंत बाद उन्हें कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था या उनके खिलाफ सीबीआई जांच वापस ले ली गई थी. प्रधानमंत्री पकड़े गए हैं इसलिए ANI को इंटरव्यू दे रहे हैं. यह दुनिया की सबसे बड़ी जबरन वसूली योजना है और प्रधानमंत्री मोदी इसके मास्टरमाइंड हैं.
राहुल गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री से पूछिए कि वह बताएं कि एक दिन सीबीआई जांच शुरू होती है और उसके तुरंत बाद उन्हें पैसा मिलता है और उसके तुरंत बाद सीबीआई जांच बंद कर दी जाती है. बड़ा कॉन्ट्रैक्ट, बुनियादी ढांचे के कॉन्ट्रैक्ट- कंपनी पैसा देती है और उसके तुरंत बाद उन्हें कॉन्ट्रैक्ट दे दिया जाता है. सच तो यह है कि यह जबरन वसूली है और पीएम मोदी ने इसका मास्टरमाइंड किया है.
PM ने इलेक्टोरल बॉन्ड पर क्या कहा? दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इंटरव्यू में विपक्षी दलों पर इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम को लेकर 'झूठ फैलाने' का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि 'आगे चलकर जब ईमानदारी से सोचेंगे तो सभी पछताएंगे'. न्यूज एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड का उद्देश्य चुनाव में काला धन खत्म करना था, लेकिन विपक्ष को सिर्फ आरोप लगाकर भाग जाना है.
इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा, 'हमारे देश में लंबे अरसे से चर्चा चल रही है कि चुनाव में काले धन का बहुत बड़ा खतरनाक खेल चल रहा है. देश के चुनावों को काले धन से मुक्ति मिले इसके लिए कुछ करना चाहिए. चुनाव में खर्च होता ही है और लोगों से पैसे लेने ही पड़ते हैं. मैं चाहता था कि हम कुछ कोशिश करें कि इस काले धन से हमारे चुनाव को मुक्ति मिले. मेरे मन में एक प्रामाणिक और पवित्र विचार था. हम रास्ते खोज रहे थे फिर हमें एक रास्ता मिला. संसदीय बहस में सभी ने उसे सराहा भी था.'
पीएम ने कहा कि हमने कैसे काम किया, जैसे- 1000 और 2000 के नोट खत्म कर दिए ताकि काला धन खत्म हो. सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि 20 हजार रुपए तक राजनीतिक पार्टियां कैश ले सकती हैं. मैंने नियम बनाकर 20 हजार को 2500 कर दिया. फिर इलेक्टोरल बॉन्ड ताकि जो पार्टी गोपनीयता बनाए रखना चाहती है...

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








