
Pitru Paksha 2025: दुनिया का इकलौता मंदिर जहां जीवित लोग खुद करते हैं अपना श्राद्ध, जानें क्या है वजह
AajTak
Pitru Paksha 2025: इस साल पितृपक्ष 7 सितंबर 2025 से शुरू हो रहा है और इसका समापन 21 सितंबर को होगा. इस विशेष काल में पूर्वजों के श्राद्ध और पिंडदान का विशेष महत्व है.
अगले महीने से पितृपक्ष की शुरुआत होने वाली है. पितृपक्ष में हिन्दू धर्म से जुड़े लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध करते हैं. पितृपक्ष हर साल भाद्रपद पूर्णिमा से आश्विन अमावस्या तक चलता है. इस विशेष काल में पूर्वजों के श्राद्ध और पिंडदान का विशेष महत्व है. मान्यता है कि इस दौरान किया गया श्राद्ध पितरों की आत्मा को शांति और मोक्ष प्रदान करता है. आमतौर पर यह कर्म मृतकों के लिए होता है. लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई व्यक्ति जीवित रहते हुए भी अपना ही श्राद्ध कर सकता है. बिहार के गया जी में एक ऐसा ही अद्भुत मंदिर है, जहां आत्मश्राद्ध यानी जीते जी स्वयं का पिंडदान किया जाता है.
गया जी का महत्व
मान्यता है कि गया जी में पिंडदान करने के बाद पितृऋण से मुक्ति मिल जाती है. भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता ने भी त्रेता युग में यहां की फल्गु नदी के तट पर राजा दशरथ की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध और पिंडदान किया था. यही वजह है कि आज भी गया जी को पितृश्राद्ध का सबसे बड़ा तीर्थस्थल माना जाता है.
कहां होता है आत्मश्राद्ध ?
गया जी में लगभग 54 पिंडवेदी और 53 पवित्र स्थल हैं, जहां पितरों का पिंडदान किया जाता है. लेकिन जनार्दन मंदिर वेदी पूरी दुनिया में एकमात्र ऐसा स्थान है, जहां जीवित व्यक्ति अपना ही श्राद्ध करता है. यह मंदिर भस्मकूट पर्वत पर मां मंगला गौरी मंदिर के उत्तर में स्थित है. मान्यता है कि यहां भगवान विष्णु स्वयं जनार्दन स्वामी के रूप में पिंड ग्रहण करते हैं.
आमतौर पर यहां वे लोग आत्मश्राद्ध करने आते हैं. जिन लोगों की संतान नहीं है. या परिवार में उनके बाद पिंडदान करने वाला कोई नहीं है. या फिर संत-वैराग्य भाव से घर-परिवार से दूर हो चुके लोग अपना पिंडदान करने यहां आते हैं.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












