
Phulera Dooj 2023: 21 फरवरी को मनाई जाएगी फुलेरा दूज, जान लें इसका महत्व और पूजन विधि
AajTak
Phulera Dooj 2023 kab hai: हिंदू धर्म में फुलेरा दूज के पर्व का काफी महत्व है. इस दिन कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है. इस दिन भगवान कृष्ण और राधा रानी की पूजा की जाती है. फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फुलेरा दूज का पर्व मनाया जाता है. इस दिन ब्रज में श्री कृष्ण के साथ फूलों की होली भी खेली जाती है
Phulera Dooj 2023: हिंदू धर्म में फुलेरा दूज का काफी महत्व है. पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फुलेरा दूज मनाई जाती है. यह दिन बहुत खास माना जाता है. होली से पहले फुलेरा दूज का त्योहार मनाया जाता है. फुलेरा दूज के दिन श्री कृष्ण और राधा रानी की पूजा की जाती है. ब्रज के मंदिरों में इस दिन श्री कृष्ण और राधा रानी को फूलों से सजाया जाता है और उनपर जमकर फूल बरसाए जाते हैं.
फुलेरा दूज शुभ मुहूर्त (Phulera Dooj 2023 Shubh Muhurat)
हिंदू पंचांग के अनुसार, फुलेरा दूज फाल्गुन माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है. इस साल फुलेरा दूज की तिथि की शुरुआत 21 फरवरी 2023 मंगलवार को सुबह 09 बजकर 04 मिनट पर हो रही है और इसका समापन 22 फरवरी 2023 को सुबह 05 बजकर 57 मिनट पर होगा. उदयातिथि के अनुसार, इस साल फुलेरा दूज 21 फरवरी 2023 मंगलवार को ही मनाई जाएगी. इस दिन भगवान कृष्ण और राधा रानी की पूजा गोधूली मुहूर्त में ही की जाएगी. इस दिन गोधूली मुहूर्त की शुरुआत शाम 06 बजकर 13 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 38 मिनट तक रहेगी.
फुलेरा दूज का महत्व (Phulera Dooj Ka Mahatva) फुलेरा दूज के दिन श्री कृष्ण और राधा रानी की पूजा का विधान है. फुफुलेरा दूज ब्रज में मुख्य रूप से मनाया जाता है और इस दिन श्री कृष्ण और राधा रानी को अबीर और गुलाल अर्पित किए जाता है. इस दिन श्री कृष्ण और राधा रानी को माखन मिश्री का भव्य भोग भी लगाया जाता है. विवाह के लिए इस दिन को सर्वोत्तम माना जाता है.
फुलेरा दूज की सावधानियां (Phulera Dooj Mistakes)
वैसे तो यह पूरा दिन ही बेहद शुभ है लेकिन पूजा के लिए फुलेरा दूज के दिन गोधुली मुहूर्त सबसे उत्तम माना जाता है. पूजा के समय रंगीन और साफ कपड़े पहनें. प्रेम संबंधों में सुधार के लिए पूजा कर रहे हैं तो गुलाबी कपड़े पहनें. वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियों को खत्म करने के लिए पूजा कर रहे है तो पीले रंग के कपड़े पहनें. पूजा के बाद सात्विक भोजन ही ग्रहण करें.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











