
PhonePe में कैशबैक दिलाने के नाम पर ठगी, QR Code भेजकर वारदात को देते थे अंजाम, Jharkhand पुलिस के हत्थे चढ़े साइबर क्रिमिनल
AajTak
पकड़े गए साइबर अपराधी कैशबैक दिलाने के नाम पर लोगों को क्यूआर कोड भेजते थे. फिर सामने वाले को झांसे में लेकर ठगी करते थे. पुलिस ने उनके पास दर्जनों मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए हैं.
फोन पे (PhonePe) जैसे मनी ट्रांसफर ऐप में कैशबैक (Cash Back) दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले शातिर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गए अपराधी कैशबैक दिलाने के नाम पर लोगों को क्यूआर कोड भेजते थे. फिर सामने वाले को झांसे में लेकर ठगी करते थे. पुलिस ने उनके पास दर्जनों मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए हैं. मामला झारखंड के जामताड़ा का है.
बता दें कि जामताड़ा साइबर थाना की पुलिस ने 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो फोन पे में कैशबैक दिलाने के नाम पर ठगी किया करते थे. गिरफ्तार साइबर अपराधी जामताड़ा एवं कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. इन साइबर अपराधियों में सकीम अंसारी, तैयब अंसारी, अख्तर अंसारी, अनवर अंसारी, जमशेद मियां और मंसूर अंसारी शामिल है.
इन्हें शाहपुर, घेाषवाद और सुब्दीडीह गांव से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उनके पास से 18 मोबाइल, 40 सिम कार्ड, एक एटीएम कार्ड व दो मोटरसाइकिल को बरामद किया है. पकड़े गए अपराधियों को कोर्ट के सामने पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने क्या बताया?
मामले में जामताड़ा के एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि ये अपराधी फोन पे पर कैशबैक दिलाने के नाम पर लोगों को क्यूआर कोड भेजते थे और फिर उन्हें झांसे में लेकर ठगी करते थे. एसपी ने यह भी बताया कि लगातार जामताड़ा पुलिस साइबर अपराध को रोकने के लिए छापेमारी कर रही है और अपराधियों को गिरफ्तार किया जा रहा है.
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से जामताड़ा साइबर अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा था. ऐसे में पुलिस ने इलाके में एक्शन तेज कर दिया है. लगातार साइबर पुलिस संदिग्धों पर नजर रख रही है, उन्हें ट्रेस कर रही है और पकड़ रही है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










