
Pegasus Spyware: पेगासस जासूसी मामले में टेक्निकल कमेटी ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, 23 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
AajTak
पेगासस जासूसी केस की जांच कर रही सुप्रीम कोर्ट की टेक्निकल कमेटी के पास फरवरी के पहले सप्ताह तक केवल 2 ही लोगों ने अपने फोन जमा किए थे. जिसके बाद कमेटी ने एक बार फिर पब्लिक नोटिस जारी किया था.
पेगासस जासूसी मामले (Pegasus Case) पर दाखिल की गई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) 23 फरवरी को सुनवाई करेगा. इस मामले में टेक्निकल कमेटी ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंप दी है. हालांकि अंतिम और विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के लिए कमेटी ने कोर्ट से कुछ समय मांगा है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











