
Pegasus जैसा एक और स्पाईवेयर आया सामने, कर रहा लोगों की जासूसी, ऐसे बनाता है टारगेट
AajTak
Hermit spyware: पेगासस के बाद अब Hermit स्पाईवेयर को स्पॉट किया गया है. इस स्पाईवेयर का इस्तेमाल सरकारें लोगों पर नजर रखने के लिए कर रही हैं. इसे कई देशों में लोगों के फोन में पाया गया है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
Pegasus स्पाईवेयर का नाम बहुत से लोगों ने सुना होगा. लोगों की जासूसी करने वाले इस सॉफ्टवेयर को दुनियाभर में कई सरकारें इस्तेमाल करती थीं. भारत में भी इस पर खूब बवाल हुआ था. हालांकि, विवादों के आने के बाद इस सॉफ्टवेयर से सरकारों ने दूरी बना ली.
अब ऐसे ही एक और सॉफ्टवेयर का नाम सामने आ रहा है, जो पेगासस की तरह ही खतरनाक बताया जा रहा है. Hermit नाम का नया स्पाईवेयर लोगों की जासूसी के लिए इस्तेमाल हो रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस स्पाईवेयर का इस्तेमाल कई देशों में लोगों की जासूसी में हुआ है.
इस लिस्ट में मानवाधिकार कार्यकर्ता, पत्रकार, टीचर्स समेत सरकारी अधिकारी भी शामिल हैं. स्पाईवेयर को टार्गेट के फोन में एक SMS के जरिए इंस्टॉल किया जाता है. इस स्पाईवेयर को सबसे पहले कजाखस्तान में स्पॉट किया गया था.
अगले कुछ दिनों में Hermit स्पाईवेयर सीरिया और इटली में भी यूजर्स के फोन में देखा गया. सिक्योरिटी रिसर्चर्स Lookout की मानें तो इस स्पाईवेयर को अप्रैल में कजाखस्तान में सबसे पहले स्पॉट किया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक कजाखस्तान सरकार की पॉलिसी के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बाद इस स्पाईवेयर को स्पॉट किया गया था.
रिसर्चर्स ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया, 'हमारे एनालिसिस के आधार पर Hermit स्पाईवेयर को इटली स्पाईवेयर वेंडर RCS लैब और Tykelab Srl ने तैयार किया है. यह एक टेलीकम्यूनिकेशन सॉल्यूशन कंपनी है, जो इस स्पाईवेयर के पीछे काम कर रही है.'
Hermit का इस्तेमाल सीरिया और इटली में भी लोगों की जासूसी के लिए किया गया है. Lookout की मानें को मॉलवेयर सभी एंड्रॉयड वर्जन पर काम करता है.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








