
Peepal Ke Upay: पीपल के पेड़ के ये उपाय पितृ और शनि दोष से दिलाएंगे मुक्ति, जल्द दिखेगा चमत्कार
ABP News
Shani-Pitra Dosh Remedy: हिंदू धर्म में मान्यता है कि पीपल के पेड़ में कई देवताओं का वास होता है. पीपल के पेड़ की जड़ में ब्रह्मा, तने में विष्णु और ऊपरी भाग में भगवान शिव का वास होता है.
Shani-Pitra Dosh Remedy: हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ (Peepal Tree) का बहुत महत्व है. मान्यता है कि पीपल के पेड़ में कई देवताओं का वास होता है. पीपल के पेड़ की जड़ में ब्रह्मा, तने में विष्णु और ऊपरी भाग में भगवान शिव का वास होता है. कहते हैं कि पीपल के पेड़ की पूजा करने से कई तरह के दोषों से मुक्ति मिलती है. शनि दोष (Shani Dosh) से मुक्ति के लिए भी पीपल के पेड़ के उपाय करने की सलाह दी जाती है.
वहीं, ज्योतिषियों का कहना है कि पीपल के पेड़ को शनि दोष और पितृ दोष (Pitra Dosh) से निजात दिलाने के लिए भी उपयोग में लिया जाता है. कुछ खास दिन अगर इन उपायों को कर लिया जाए, तो ब्रह्मा, विष्णु और भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है. वहीं, शनि देव (Shani Dev) की कृपा मिलती है. आइए जानते हैं पीपल के पेड़ के इन उपायों के बारे में.













