
Pearl Harbour Attack... जिससे शुरू हुआ था दूसरा विश्व युद्ध! यूक्रेन के अटैक को भी बताया जा रहा ऐसा
AajTak
यूक्रेन की ओर से रविवार को रूस के हवाई ठिकानों को निशाना बनाया और जमीन पर मौजूद 41 रूसी बमवर्षक विमानों को तबाह कर दिया. इस हमले ने जापान की तरफ से अमेरिका पर हुए पर्ल हार्बर अटैक की याद दिला दी है. यह वही हमला है जिससे दूसरे विश्व युद्ध की शुरुआत हुआ है. आइए जानते हैं इसमें क्या-क्या हुआ था.
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही तीन साल पुरानी जंग ने रविवार को एक नया और चौंकाने वाला मोड़ ले लिया. यूक्रेन ने रूस में घुसकर उसके सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए 'ऑपरेशन स्पाइडर वेब' को अंजाम दिया, जिसमें रूस के बमवर्षक जेट्स पूरी तरह तबाह हो गए. यूक्रेन की खुफिया एजेंसी एसबीयू (SBU) ने यह हमला ट्रकों में छिपे ड्रोन के ज़रिए किया, ट्रकों की छत खुलते ही ड्रोन उड़ाए गए और रूस की धरती पर कहर बरपा दिया.
इस हमले ने इतिहास के एक काले अध्याय की याद दिला दी और इस अटैक को उससे जोड़ा जा रहा है. 1941 में जापान द्वारा अमेरिका पर किया गया पर्ल हार्बर हमला. उस वक्त जैसे अमेरिका पर अचानक आसमान से तबाही बरसी थी, ठीक वैसे ही अब रूस ने अपनी सीमा के भीतर यूक्रेनी ड्रोन का घातक वार झेला है. तो आइए जानते हैं, पर्ल हार्बर पर हुए उस हमले में ऐसा क्या हुआ था, जो आज 80 से ज्यादा साल बाद भी किसी भी ‘सरप्राइज अटैक’ के संदर्भ में याद किया जाता है.
जानिए क्या था Pearl Harbour Attack........
7 दिसंबर 1941 की सुबह, हवाई द्वीप के ओआहू पर स्थित अमेरिकी नौसेना के पर्ल हार्बर अड्डे पर सब कुछ सामान्य लग रहा था. सूरज की पहली किरणें समंदर पर झिलमिला रही थीं और सैनिक अपनी रोज़मर्रा की ड्यूटी या आराम में लगे हुए थे, लेकिन ठीक सुबह 7 बजकर 48 मिनट पर, आसमान से मौत बरसने लगी.
जापान की इंपीरियल नेवी के 177 लड़ाकू विमान अचानक से पर्ल हार्बर (एक बंदरगाह) पर टूट पड़े. किसी को भनक तक नहीं लगी थी कि एक विशाल हमला होने वाला है. इन विमानों ने दो हिस्सों में बंटकर हमला किया. कुछ ने हवाई पट्टियों और खड़े विमानों को निशाना बनाया, तो कुछ ने बंदरगाह में खड़े विशाल युद्धपोतों पर टॉरपीडो और बम बरसाने शुरू कर दिए.
हमले के शुरुआती पांच मिनटों में ही चार अमेरिकी युद्धपोत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए. यूएसएस ओक्लाहोमा और यूएसएस एरिज़ोना सबसे पहले निशाना बने. कुछ ही मिनटों बाद, एरिज़ोना का वह हिस्सा जिसमें बारूद रखा गया था, सीधे बम की चपेट में आ गया. एक भीषण विस्फोट हुआ और कुछ ही पलों में जहाज समंदर में समा गया. इस एक हमले में 1,177 नौसैनिक मारे गए.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.









