
Patra Chawl Scam: मनी लॉन्ड्रिंग केस में संजय राउत पर ईडी का कसा शिकंजा
AajTak
गोरेगांव इलाके में पात्रा चॉल को डेवलप किया जाना था. म्हाडा ने इसका टेंडर गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया था. लेकिन वहां अवैध तरीके से जमीन 9 बिल्डरों को बेच दिए गए. कंस्ट्रक्शन कंपनी ने अवैध तरीके से 1035 करोड़ की कमाई की. ईडी का दावा है कि गुरू आशीष कंस्ट्रक्शन कंपनी HDIL की सिस्टर कंपनी है. उसी HDIL ने संजय राउत के दोस्त प्रवीण राउत के दोस्त के खाते में 100 करोड़ रुपये जमा कराए थे. 2010 में प्रवीण राउत की पत्नी ने संजय राउत की पत्नी के खाते में 83 लाख रुपये ट्रांसफर किए, जिससे वर्षा राउत ने दादर में एक फ्लैट खरीदा. उसी मामले में अब ईडी ने संजय राउत पर शिकंजा कसा है.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









