
Passport के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन, सिर्फ वेरिफिकेशन के लिए जाना होगा सेवा केंद्र
AajTak
भारत में अब पासपोर्ट के लिए अप्लाई करना काफी आसान हो गया है. पासपोर्ट सेवा पोर्टल से इसके लिए अप्लाई किया जा सकता है. अपॉइंटमेंट लेने के बाद आपको पास के पासपोर्ट सेवा केन्द्र में वेरिफिकेशन करवाने के लिए जाना होगा.
भारत में अब पासपोर्ट के लिए अप्लाई करना काफी आसान हो गया है. पासपोर्ट सेवा पोर्टल से इसके लिए अप्लाई किया जा सकता है. अपॉइंटमेंट लेने के बाद आपको पास के पासपोर्ट सेवा केन्द्र में वेरिफिकेशन करवाने के लिए जाना होगा. यहां हम आपको कुछ स्टेप्स बता रहे हैं जिसे फॉलो करके आप आसानी ऑनलाइन पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं. स्टार्ट करने से पहले बता दें कि आपके पास ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स होने चाहिए. इन डॉक्यूमेंट्स को पासपोर्ट ऑफिस में भी चेक किया जाएगा. अप्लाई करने के 90 दिन के अंदर आपको पासपोर्ट ऑफिस जाना होगा. कोरोना के गाइडलाइंस को फॉलो करते हुए मास्क पहन कर ही पासपोर्ट ऑफिस जाएं. सबसे पहले आपको पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर जाना होगा. यहां पर रिजस्टर नॉउ लिंक पर क्लिक करें. यहां पर साऱी डिटेल्स सही भरें. यहां पर ही आप अपने पास के पासपोर्ट ऑफिस को भी सेलेक्ट कर सकते हैं. वहां पर आपको वेरिफिकेशन के लिए जाना होगा.
Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











