
Parliament Security Breach: नीलम की याचिका पर कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, आरोपी ने माता-पिता और वकील ने मिलने की मांगी अनुमति
AajTak
दिल्ली की पटिलाया हाउस कोर्ट ने नीलम की याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है. याचिका में नीलम ने माता-पिता और वकील से मिलने की अनुमति के साथ-साथ एफआईआर की भी कॉपी मांगी है. वहीं, पुलिस ने सभी आरोपियों की जानकारी जुटाने के लिए मेटा का पत्र लिखा है.
संसद सुरक्षा चूक मामले में आरोपी नीलम के परिवार की याचिका पर पटिलाया हाउस कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है. याचिका में नीलम ने माता-पिता और वकील से मिलने की अनुमति के साथ-साथ एफआईआर की भी कॉपी मांगी है. नीलम के वकील ने अदालत को बताया कि पुलिस ने संसद सुरक्षा चूक मामले में आरोपी नीलम के परिवार को केवल फोन आया था. पुलिस ने उन्हें ये नहीं बताया कि उनके बेटी कहां है, उस पर क्या चार्ज लगे हैं. पुलिस ने परिवार को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी. अधिवक्ता ने आगे कहा कि पुलिस ने उन्हें एफआईआर की कॉपी भी नहीं दी है और न ही नीलम को परिवार, वकील ने मिलने दिया जा रहा है. पुलिस एफआईआर की कॉपी देने से इनकार नहीं कर सकती, यह आरोपी का अधिकार है. परिवार को नहीं पता है कि नीलम पर क्या आरोप है.
जमानत के लिए कैसे करेंगे आवेदन
नीलम के वकील ने एफआईआर की कॉपी मांगते कहा कि अगर हमें आरोपों का पता नहीं है तो वह आगे कैसे बढ़ेंगी और जमानत के लिए कैसे आवेदन करेंगी?.
पुलिस ने मेटा को लिखा पत्र संसद सुरक्षा चूक मामले में सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने छह आरोपियों के सोशल मीडिया अकाउंट और फेसबुक पेज भगत सिंह फैन क्लब के डिटेल्स लेने के लिए मेटा को एक पत्र लिखा है. जहां सारे आरोपी एक-दूसरे से मिले थे. वहीं, पुलिस ने मेटा से आरोपियों की व्हाट्सएप चैट भी शेयर करने का आग्रह किया है, क्योंकि आरोपियों के मोबाइल फोन टूट चुके हैं.पुलिस ने खंगाली बैंक डिटेल्स पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने यह देखने के लिए सभी आरोपियों के बैंक खाते का विवरण भी एकत्र किया है कि क्या उन्हें 13 दिसंबर की घटना को अंजाम देने के लिए किसी से पैसे मिले थे. दिल्ली पुलिस की विभिन्न टीमों ने रविवार को आरोपियों के परिवार के सदस्यों से संपर्क किया और उनके बैंक खातों का डिटेल्स इखटे किए. सूत्रों ने कहा कि नीलम देवी और सागर शर्मा की बैंक पासबुक हरियाणा के जींद और उत्तर प्रदेश के लखनऊ में उनके आवास से जब्त की कर ली गई है. बता दें कि दिल्ली पुलिस ने संसद सुरक्षा चूक मामले में अब तक छह लोग सागर शर्मा, मनोरंजन डी, अमोल शिंदे, नीलम देवी, ललित झा और महेश कुमावत को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने सभी पर UAPA एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










