
Pariksha Pe Charcha 2026: कल लाइव होगा परीक्षा पे चर्चा, जानिए कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे?
AajTak
Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा का 9वां सीजन 6 फरवरी को लाइव होने जा रहा है, जिसमें पीएम मोदी बच्चों के साथ अपने बात साझा करेंगे. आप इसे कई प्लेटफॉर्म पर लाइव देख सकते हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल परीक्षा पे चर्चा का 9वां सीजन 6 फरवरी को लाइव होने वाला है. परीक्षा पे चर्चा में पीएम मोदी छात्रों, माता-पिता और शिक्षकों से परीक्षा से जुड़े तनाव, आत्मविश्वास आदि को लेकर बार करते हैं. साथ ही बच्चों को तनाव से दूर रहने और करियर से जुड़े सवालों का जवाब देते हैं. अगर आप भी परीक्षा पे चर्चा में पीएम मोदी की ओर से साझा किए जाने वाले विचार या टिप्स को सुनना चाहते हैं तो आप कई प्लेटफॉर्म के जरिए इसे लाइव सुन सकते हैं. ऐसे में जानते हैं कि आखिर कहां लाइव देख सकेंगे परीक्षा पे चर्चा?
कहां लाइव देख सकेंगे परीक्षा पे चर्चा?
परीक्षा पे चर्चा का लाइव प्रसारण DD न्यूज समेत दूरदर्शन के कई चैनलों पर देखा सकता है. इसके अलावा पीएमओ, शिक्षा मंत्रालय, DD इंडिया, Mygov.in पोर्टल के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है. इसके अलावा सरकार के सोशल मीडिया पेज पर भी इसका लाइव प्रसारण देखा जा सकता है.
कितने बजे शुरू होगा कार्यक्रम?
बताया जा रहा है कि परीक्षा पे चर्चा सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगा.
इस बार क्या है खास?

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










