
Parenting Tips: जिन महिलाओं में होती हैं ये क्वालिटीज वो बनती हैं परफेक्ट मां, आप भी जानें
AajTak
बच्चों को बड़ा करना दुनिया के सबसे मुश्किल कामों में से एक है. बच्चे के लिए पेरेंट्स ही उनके सबसे पहले शिक्षक होते है. पेरेंट्स बच्चों का पालन-पोषण करते हैं और उन्हें गाइड करते हैं. पेरेंटिंग एक ऐसा प्रोसेस है जिसके जरिए आप अपने बच्चे को एक बेहतर इंसान बनाते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी क्वॉलिटीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर मां के अंदर होनी चाहिए.
पेरेंट्स बनना काफी मुश्किल काम होता है. पेरेंटिंग के दौरान आपके हर समय अलर्ट रहने की जरूरत होती है और कई तरह के बोल्ड स्टेप्स उठाने पड़ते हैं. यूं तो बच्चे की परवरिश में माता-पिता दोनों की ही अहम भूमिका होती है लेकिन मां का रोल काफी ज्यादा मायने रखता है. अक्सर बच्चे पिता की तुलना में मां के काफी ज्यादा करीब होते हैं. हर महिला की कोशिश रहती है कि वह एक परफेक्ट मां बनें, जिसके लिए महिलाएं काफी ज्यादा मेहनत भी करती हैं. अच्छी मां बनने का बिल्कुल भी ये मतलब नहीं है कि आपका रवैया बच्चों के प्रति काफी कठोर हो या आप खुद को ही इग्नोर करना शुरू कर दें. अच्छी मां बनने का मतलब होता है कि आप खुद को और अपने बच्चे को समझने की कोशिश करें और उसी के हिसाब से अपने काम करें.
नई माताओं को अक्सर पेरेंटिंग को लेकर कई तरह के सुझाव दिए जाते हैं. लेकिन जरूरी है कि आप दूसरों की बातों पर ज्यादा ध्यान ना देकर वो काम करें जो आपको सही लगते हैं. तो आज हम आपको एक परफेक्ट मां में क्या क्वालिटीज होनी चाहिए इसके बारे में बताने जा रहे हैं. तो अगर आप भी एक अच्छी मां बनना चाहती हैं तो आपमें भी इन क्वालिटी का होना काफी ज्यादा जरूरी है.
आत्म जागरूकता (self awareness)- बच्चे को समझने के लिए जरूरी है कि आप सबसे पहले खुद को समझें. जो व्यक्ति अपनी ताकत और कमजोरियों को लेकर जागरूक होता है उसे चीजों को बेहतर तरीके से मैनेज करना आता है और वह आसानी से अपने बच्चे की ताकत और कमजोरी को भी पहचान सकता है.
सुनने की आदत- हर बच्चा चाहता है कि उसकी मां बिना जज किए उसकी हर बात को सुने. जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते जाते हैं,वह अपने विचारों, भावनाओं और अनुभवों को बिना किसी फिल्टर के शेयर करते है. ऐसे में अगर आप बच्चों की बातों को इग्नोर करते हैं,उनकी बात ध्यान से नहीं सुनते और उन्हें जज करते हैं तो ऐसे में बच्चे खुद को काफी अलग महसूस करने लगते हैं और कोई भी बात शेयर करने से कतराने लगते हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप अपने बच्चे की हर छोटी को ध्यान से सुनें.
स्ट्रॉन्ग बनें- हर मां को सोसाइटी में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. कई बार बच्चों के क्लास में नंबर कम आने या बीमार होने पर मां को सुनाया जाता है. जिससे उनका मन काफी ज्यादा दुखी होता है. इन सभी मामलों में जरूरी है कि आप स्ट्रॉन्ग बनें. इस क्वालिटी से आप खुद को और अपने बच्चों को किसी भी मुश्किल परिस्थिति से बचा सकती हैं.
विनम्र बर्ताव- पेरेंट्स बनने के बाद माता-पिता खुद को बड़ा महसूस करने लगते हैं. लेकिन ये बात आप भी जानते हैं कि पेरेंटिंग के दौरान पेरेंट्स गलतियां भी करते हैं. लेकिन अक्सर माता पिता अपनी गलतियों के लिए बच्चों से कभी भी माफी नहीं मांगते. ऐसे में जब आप बच्चों से अपनी गलतियों पर माफी नहीं मांगते तो वह धीरे-धीरे आपकी तरह होने लगते हैं.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











