
Paracetamol overdose: पैरासिटामोल के ओवरडोज का लिवर पर अटैक, जानें साइड इफेक्ट
AajTak
पैरासिटामोल अन्य पेनकिलर और एंटी सिकनेस मेडिसिन के साथ उपलब्ध है. नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) के मुताबिक, आमतौर पर किसी व्यक्ति को 24 घंटे में चार बार तक इसकी एक या 500एमजी की दो टैबलेट तक दी जा सकती हैं.
पैरासिटामोल एक कॉमन पेनकिलर ड्रग है जिसका इस्तेमाल दर्द से राहत पाने के लिए किया जाता है. शरीर का तापमान कम करने के लिए भी यह उपयोगी है. यह तमाम पेनकिलर्स और एंटी सिकनेस मेडिसिन के साथ उपलब्ध होता है. नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) के मुताबिक, आमतौर पर किसी व्यक्ति को 24 घंटे में चार बार तक इसकी एक या 500mg की दो टैबलेट तक दी जा सकती हैं. वैसे तो पैरासिटामोल ज्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित मानी जाती है, लेकिन इस दवा के ओवरडोज से खतरनाक साइड इफेक्ट हो सकते हैं. नेशनल हेल्थ सर्विस (इंग्लैंड) की मानें तो इसके हेपाटोटॉक्सिक डोज के निगलने से कुछ ही घंटों में उल्टी या जी मिचलाने जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं. हेपाटोटॉक्सिक एक मेडिकल टर्म है जिसमें ओवरडोज से होने वाले कॉम्प्लीकेशन से लिवर डैमेज हो सकता है. NHS के मुताबिक, एक सिंगल पैरासिटामोल के ओवरडोज के पहले या दूसरे दिन लिवर फेलियर के कारण सुस्ती या चक्कर आने की संभावना कम रहती है. इसलिए दूसरे कारणों पर भी ध्यान दें.
चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











