
Panchgrahi Yog 2026 Rashifal: 23 फरवरी से इन 3 राशियों का चमकेगा सितारा....जब कुंभ राशि में 500 साल बाद बनेगा पंचग्रही योग
AajTak
Panchgrahi Yog 2026 Rashifal: फरवरी 2026 में सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल और राहु कुंभ राशि में आकर पंचग्रही योग बनाएंगे, जो कई राशियों के लिए लाभकारी साबित होने वाला है. ज्योतिषियों के अनुसार, पंचग्रही योग के बनने से लकी राशियों को आर्थिक लाभ और परिवार से जुड़े शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकते हैं.
Panchgrahi Yog 2026 Rashifal: साल 2026 का दूसरा महीना जल्द ही शुरू होने वाला है और ज्योतिषियों के नजरिए से फरवरी का यह महीना बहुत ही खास रहने वाला है. दरअसल, फरवरी के महीने में सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल और राहु एक साथ कुंभ राशि में आकर पंचग्रही योग का निर्माण करेंगे. द्रिक पंचांग के अनुसार, 3 फरवरी को बुध कुंभ राशि में जाएंगे, 6 फरवरी को शुक्र कुंभ राशि में जाएंगे, 13 फरवरी को सूर्य कुंभ राशि में चले जाएंगे, 23 फरवरी को मंगल भी कुंभ राशि में चले जाएंगे और राहु कुंभ राशि में पहले से ही विराजमान हैं.
ज्योतिषियों के अनुसार, इस फरवरी महीने में बनने जा रहे पंचग्रही योग का प्रभाव सिर्फ देश-दुनिया पर ही नहीं बल्कि मानव जीवन पर भी सीधा सीधा पड़ेगा. यह पंचग्रही योग कई राशियों की किस्मत भी चमका सकता है. तो आइए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में.
मेष
फरवरी में बनने जा रहा पंचग्रही योग मेष राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है. यह योग करियर को रफ्तार देने वाला रहेगा. रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे. जो लोग नौकरी बदलने या नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, उन्हें अच्छा मौका मिल सकता है. वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. मेहनत का फल मिलने लगेगा.
सिंह
सिंह राशि वालों के लिए पंचग्रही योग बहुत ही लाभकारी साबित होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं. पुराने निवेश से फायदा मिलने के संकेत हैं. परिवार से जुड़ा कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है. जो लोग लंबे समय से किसी योजना पर काम कर रहे थे, उन्हें सफलता मिल सकती है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










