
Panchayat Aajtak Punjab: 'चन्नी साहब दोनों सीटें हार रहे हैं', केजरीवाल ने 'आजतक' को लिखकर दिया
AajTak
केजरीवाल ने कहा, "चन्नी कह रहे थे कि भगवंत धूरी से 20 हज़ार वोट से हारेंगे. मैं वहीं से आ रहा हूं. भगवंत मान कम से कम 51 हज़ार वोटों से जीतेंगे. ये भी लिख देता हूं."
Panchayat Aaj Tak Punjab: पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 से पहले सियासी समीकरण और राजनीतिक सरगर्मियों पर चर्चा करने के लिए चंडीगढ़ में 'पंचायत आजतक' कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने पंजाब से जुड़े कई मुद्दों पर बात की. इस दौरान केजरीवाल ने आजतक को एक पेपर पर लिखकर दिया कि चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटें से चुनाव हार रहे हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











