
Panchayat Aajtak: क्या भारत के इतिहास में अयोध्या को नहीं मिला सही स्थान? क्या कहते हैं पूर्व IPS किशोर कुनाल
AajTak
पंचायत आजतक के 'अयोध्या कल आज और कल' सेशन में शामिल हुए पूर्व आईपीएस किशोर कुनाल ने कहा कि इस देश में जितनी रामकथाएं बनी हैं, वो सभी वाल्मीकि रामायण से मिश्रित हुई हैं. आदिपुरुष मनु ने इस नगरी का निर्माण किया है, इसमें किसी को संशय नहीं होना चाहिए. वाल्मीकि नारायण में इसका पूर्ण विवरण दिया गया है. वहीं, अयोध्या राजघराने से जुड़े यतिंद्र मिश्रा ने कहा कि अगर हम वाल्मीकि रामायण में जिस तरह का वर्णन है, उस तरह से अयोध्या की एक वैश्विक पहचान है. इसमें अयोध्या को सत्या और रामचंद्र को सत्य कहा गया है. यतिंद्र मिश्रा ने आगे कहा अगर आपको उदार का चरित्र देखना है तो श्रीराम हैं, अगर बंधुत्व देखना है तो भरत है, बंधुसखा देखना है तो हनुमान है. राम के समय कैसी थी अयोध्या, इस सवाल पर किशोर कुनाल ने कहा कि उस समय विशाल अट्टालिकाएं थीं. सब विद्वान थे, कोई अनपढ़ नहीं था. इसका सारा वर्णन वाल्मीकि ने किया है. देखें आगे क्या बोले किशोर कुनाल.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










