
Panchak 2025: पंचक की शुरुआत आज से, 5 दिनों तक सावधान.! इन कामों से बनाएं दूरी
AajTak
Panchak 2025: पंचक वह अवधि है जब चंद्रमा क्रम से पांच नक्षत्र—धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती से गुजरता है. इस कारण यह अवधि पांच दिन की होती है. ज्योतिष में पंचक को कुछ कार्यों के लिए अशुभ माना जाता है, क्योंकि इस समय चंद्रमा की स्थिति मन, भावनाओं और जीवन पर असर डालती है.
Panchak 2025 Start And End Date: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य से पहले शुभ-अशुभ समय देखने की परंपरा बहुत पुरानी है. पंचांग के अनुसार हर महीने कुछ दिन अत्यंत शुभ होते हैं, जबकि कुछ समय ऐसे भी होते हैं जिनमें शुभ कार्यों से बचना चाहिए. इन्हीं में से एक है पंचक, जिसकी शुरुआत आज 27 नवंबर 2025 से हो गई है. ज्योतिष के अनुसार पंचक के पांच दिन कुछ खास कार्यों के लिए अशुभ माने जाते हैं, क्योंकि इनका व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.
पंचक कब लगता है? जब चंद्रमा धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती नक्षत्रों से होकर गुजरता है, तब पांच दिनों की यह अविधि पंचक कहलाती है.पंचांग के अनुसार नवंबर महीने का दूसरा और आखिरी पंचक आज 27 नवंबर 2025, गुरुवार को दोपहर 02:07 बजे से प्रारंभ होकर 01 दिसंबर 2025, सोमवार की रात को 11:18 बजे खत्म होगा.
पंचक के 5 दिनों में नहीं करना चाहिए ये काम
लकड़ी या आग से संबंधित सामान न खरीदें — इससे अग्नि भय और परेशानियां बढ़ सकती हैं.
बिस्तर न खरीदें और न मरम्मत कराएं — परिवार पर संकट की आशंका रहती है.
घर की छत की मरम्मत न करें — सुख-शांति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












