
Pakistani Woman Absconds from Bareilly: भारत में फर्जी तरीके से रह रही थी पाकिस्तानी महिला, फेक डाक्यूमेंट्स से मिली सरकारी नौकरी, अब बरेली से फरार
AajTak
pakistani national: बरेली के प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षिका बनी पाकिस्तानी नागरिक शुमायला खान फर्जी दस्तावेजों के जरिए सरकारी नौकरी हासिल कर फरार हो गई है. तहसीलदार जांच में फर्जीवाड़ा उजागर होने पर तीन महीने पहले मुकदमा दर्ज किया गया था. पुलिस ने कई जगह दबिश दी है, लेकिन अब तक महिला का सुराग नहीं मिला है. जांच जारी है.
बरेली के बेसिक शिक्षा विभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. पाकिस्तानी नागरिकता छुपाकर सरकारी स्कूल में शिक्षिका बनी शुमायला खान अब फरार हो गई है. मामले के सामने आते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है.
जानकारी के मुताबिक, शुमायला खान ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे रामपुर में भारतीय मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाया और उसे पेश कर बरेली के फतेहगंज पश्चिमी स्थित प्राथमिक विद्यालय माधोपुर में सहायक शिक्षक पद पर वर्ष 2015 में नियुक्ति हासिल कर ली थी. उसने अपनी पाकिस्तानी नागरिकता छिपाकर सरकारी नौकरी पाई थी.
बेसिक शिक्षा विभाग ने तीन महीने पहले ही इस फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ करते हुए शुमायला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था और उसे निलंबित भी कर दिया था. तहसीलदार सदर की जांच रिपोर्ट में प्रमाणित हुआ कि शुमायला ने फर्जी तरीके से दस्तावेज बनवाए थे.
अब जब देशभर में पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने के आदेश जारी हुए, तो पुलिस ने उसकी जांच की. इस दौरान पता चला कि शुमायला खान फरार है.
कई जगह दबिश एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि महिला की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई हैं. बरेली से लेकर रायपुर तक छापेमारी की जा रही है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. मिश्रा ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस मामले में बड़ी कार्रवाई कर मीडिया को जानकारी दी जाएगी.
मूल प्रमाण पत्र से लेकर नौकरी तक फर्जीवाड़ा बताया जा रहा है कि शुमायला ने मूल प्रमाण पत्र फर्जी तरीके से बनवाकर सरकारी नौकरी हासिल की थी. यदि तहसीलदार की रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा उजागर नहीं होता तो यह धोखाधड़ी लंबे समय तक छिपी रह सकती थी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










