
Pakistan vs Sri Lanka, Asia Cup 2023: पाकिस्तान-श्रीलंका में 'करो या मरो' का मुकाबला, जीतने वाली टीम फाइनल में देगी टीम इंडिया को टक्कर
AajTak
एशिया कप 2023 के सुपर-4 में आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबला होगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3.00 बजे शुरू होगा. इस मैच से एक दिन पहले ही पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है. श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की प्लेइंग-11 में एक या दो नहीं, बल्कि 5 बदलाव हुए हैं. यानी आधी प्लेइंग-11 ही बदल दी है.
Pakistan vs Sri Lanka, Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 में आज (14 सितंबर) पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच करो या मरो का मुकाबला खेला जाएगा. जो भी टीम यह मैच जीतेगी वह फाइनल में एंट्री करेगी, जहां उसका खिताबी मुकाबला भारतीय टीम से होगा. यह फाइनल मैच 17 सितंबर को कोलंबो में ही खेला जाएगा.
इस मैच से एक दिन पहले ही पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है. श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की प्लेइंग-11 में एक या दो नहीं, बल्कि 5 बदलाव हुए हैं. यानी आधी प्लेइंग-11 ही बदल दी है.
वनडे में डेब्यू करेगा ये पाकिस्तानी गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ मैच के लिए फखर जमां, आगा सलमान, फहीम अशरफ, नसीम शाह और हारिस रऊफ को पाकिस्तान की प्लेइंग-11 से बाहर किया गया है. उनकी जगह मोहम्मद हारिस, सऊद शकील, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर और जमान खान को जगह मिली है.
फखर जमां की जगह ओपनिंग में मोहम्मद हारिस मोर्चा संभालते नजर आएंगे. जबकि मिडिल ऑर्डर में सऊद शकील और स्पिन ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज बागडोर संभालेंगे. नसीम और हारिस की जगह तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम जूनियर और जमान खान को शामिल किया गया. 22 साल के जमान का वनडे में यह डेब्यू मैच रहेगा. जमान 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने में सक्षम हैं.
पाकिस्तानी बल्लेबाजों को दिखाना होगा दम

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











