
Pakistan vs Oman Live Score: एशिया कप में आज पाकिस्तान और ओमान के बीच टक्कर, थोड़ी देर में होगा टॉस
AajTak
PAK vs OMA, Asia Cup 2025: एशिया कप में पाकिस्तानी टीम दो बार खिताब जीत चुकी है. दूसरी ओर ओमान की टीम पहली बार एशिया कप में भाग ले रही है.
Pakistan vs Oman Live Score, Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के मैच नंबर-4 में आज (12 सितंबर) पाकिस्तान और ओमान की टक्कर होनी है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है. मुकाबले में सलमान आगा पाकिस्तानी टीम की कप्तानी करने जा रहे हैं. वहीं जतिंदर सिंह के कंधों पर ओमानी टीम की बागडोर है.
इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार पाकिस्तान और ओमान के बीच मुकाबला हो रहा. ग्रुप-ए के इस मुकाबले में पाकिस्तानी टीम जीत हासिल करके अपने अभियान का आगाज करना चाहेगी. वहीं ओमान की कोशिश उलफेर करने की है. पाकिस्तान-ओमान मैच से जुड़ अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...
पाकिस्तान का स्क्वॉड: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, फखर जमां, सलमान अली आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन आफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, मोहम्मद वसीम जूनियर, हसन अली, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, सलमान मिर्जा और सुफियान मुकीम.
ओमान की टीम: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, आशीष ओडेडेरा, हम्माद मिर्जा, मोहम्मद नदीम, आर्यन बिष्ट, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफियान महमूद, हसनैन शाह, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव, करण सोनावले, मोहम्मद इमरान, फैसल शाह, जिकरिया इस्लाम, सुफियान यूसुफ और नदीम खान.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












